मनोरंजन

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, 50 फुट गहरी खाई में गिरी कार

Vaibhavi Upadhyay Death: टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा.

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने बताया, “वैभवी ने खिड़की के रास्ते वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई जो घातक साबित हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बच गया.” वर्मा ने बताया कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा.

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के निर्माता जे डी मजीठिया ने बुधवार को सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर साझा की. उन्होंने लिखा, “जीवन इतना अप्रत्याशित है. एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया. उन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है. उनकी उत्तरी राज्य में एक दुर्घटना में मौत हो गई.”

ये भी पढ़ें: Nitesh Pandey Passes Away: ‘अनुपमा’ एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी. वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी’’ और ‘अदालत’ में भी काम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

12 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

15 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago