बिजनेस

इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है एक और टेस्ला फैक्ट्री, खुद एलन मस्क ने किया ऐलान

India is in race for Tesla factory : दुनिया की सबसे कीमती और एडवांस्ड कारों में से एक Tesla एक नया मैनुफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने वाली है. खुद कंपनी के सीईओ और फाउंडर एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने इस बात की घोषणा की है. एलन मस्क ने बयान देते हुए कहा है कि वो इस साल के अंत तक अपनी कंपनी के नए मैनुफैक्चरिंग प्लांट की लोकेशन फाइनल कर देंगे.

क्या भारत में शुरू होगी अगली Tesla Factory ?

पत्रकार ने जब मस्क से पूछा कि क्या उन्हें इंडिया अच्छा लगा तो उनका कहना था कि इंडिया बेहद इंट्रेस्टिंग है. मस्क के इस बयान के बाद कयास लगए जा रहे हैं कि क्या टेस्ला का अगला प्लांट मस्क इंडिया में लगाने वाले हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक टेस्ला सीईओ ने खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है. दरअसल बाते सप्ताह रायटर से बातचीत के दौरान डिप्टी टेक्नोलॉजी मिनिस्टर ने टेस्ला के भारत में मैनुफैक्चरिंग प्लांट को लेकर गंभीर होने की बात कही थी. तभी से इस बात के चर्चे हैं कि भारत में भी टेस्ला प्लांट ( Tesla Manufacturing Plant ) स्थापित कर सकता है. टेस्ला ग्लोबल आउटपुट बढ़ाने के लिए मैक्सिको में अपनी अगली गीगाफैक्ट्री की शुरूआत कर रहा है. खैर अब देखने वाली बात होगी कि मस्क अपने इंडिया प्लान को लेकर कितना गंभीर हैं.

ये भी पढ़ें- Google Pay यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI Payments

कौन होगा मस्क का उत्तराधिकारी-

प्लांट के अलावा मस्क ने एक एजूकेशनल इंस्टीट्यूट बनाने की भी बात कही जो मस्क के सारे वोटिंग राइट्स को कंट्रोल करेगा. आपको बता दें कि मस्क पहले ही अपना उत्तराधिकारी चुनने की बात कह चुके हैं. उनकी कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर जेम्स मर्डोक ने कोर्ट में इस बात की गवाही दी थी कि मस्क ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है और बोर्ड को इस बारे में जानकारी भी दे दी है कि अगर वो किसी कारण से टेस्ला पर ध्यान नहीं दे पाते हैं तो उनके न होने पर कौन कंपनी को आगे बढ़ाएगा. ये उस वक्त की बात है जब ट्विटर के टेकओवर के चलते मस्क पर टेस्ला पर ध्यान न दे पाने का आरोप लग रहा था. एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर की नई सीईओ का ऐलान किया है ताकि वो टेस्ला पर फोकस कर सकें.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

2 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

3 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

3 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

3 hours ago