देश

रबी फसलों की बुआई में बढ़ोतरी, पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में रबी या सर्दियों की फसलों जैसे गेहूं, दालें, तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई जोर पकड़ रही है. इसकी बड़ी वजह है फसलों की कीमतें बढ़ना और अच्छी मिट्टी की नमी, जो इस बार मानसून की अधिक बारिश के कारण हुई है. कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रबी फसलों की बुवाई का एरिया 4.12% बढ़कर 42.88 मिलियन हेक्टेयर (Mha) हो गया है जिसमें अब तक 68% बुवाई पूरी हो चुकी है.

गेहूं और दाल की बुवाई में वृद्धि

गेहूं रबी सीजन की मुख्य फसल है. इसे अब तक 20.03 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है. यह पिछले साल की तुलना में 6.5% अधिक है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, गेहूं की लेट वैरायटी की बुवाई जनवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी.

दालों की बुवाई का क्षेत्र 3.6% बढ़कर 10.89 मिलियन हेक्टेयर हो गया है. इसमें चना, मसूर और उड़द जैसी दालें शामिल हैं. दालों का कुल बुवाई क्षेत्र इस बार 14.04 मिलियन हेक्टेयर को पार कर सकता है. इसकी वजह किसानों को पिछले साल दालों की बेहतर कीमतें मिलना है.

तिलहनों की बुवाई में गिरावट

तिलहन फसलों का कुल क्षेत्रफल 4.7% घटकर 8.04 मिलियन हेक्टेयर रह गया है. प्रमुख तिलहन फसल सरसों की बुवाई में 5.25% की कमी आई है. अब तक यह फसल 7.58 मिलियन हेक्टेयर में बोई गई है, जबकि सामान्य बुवाई क्षेत्र 8.69 मिलियन हेक्टेयर है.

मानसून का सकारात्मक प्रभाव

इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश ने बड़े जलाशयों को भर दिया है और भूजल स्तर को भी बेहतर किया है. इससे मिट्टी की नमी अच्छी बनी हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना (La Nina) के कारण सर्दियों का मौसम लंबा हो सकता है, जो फसलों के लिए फायदेमंद होगा. यह देर से बुवाई के असर को भी कम कर सकता है.

रबी सीजन से खाद्यान्न उत्पादन का बड़ा लक्ष्य

अक्टूबर में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2024-25 फसल वर्ष (जुलाई 2024-जून 2025) के लिए 341.55 मिलियन टन (MT) खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा. यह 2023-24 के मुकाबले लगभग 3% अधिक है.

रबी सीजन से 164.55 मिलियन टन, खरीफ सीजन से 161.37 मिलियन टन और ग्रीष्मकालीन सीजन से 2.25 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान है. मंत्री ने बताया कि यह लक्ष्य उच्च उत्पादकता वाली किस्मों, फसल विविधीकरण, बेहतर कृषि तकनीकों और बढ़े हुए क्षेत्रफल से प्राप्त किया जाएगा.

गेहूं और चने का रिकॉर्ड उत्पादन

2024-25 में गेहूं उत्पादन 115 मिलियन टन का रिकॉर्ड छूने का अनुमान है. चना, जो देश की कुल दाल उत्पादन का 50% हिस्सा है, इस साल 13.65 मिलियन टन तक पहुंच सकता है. यह 2023-24 में 11.03 मिलियन टन से काफी अधिक होगा, जब खराब मौसम के कारण उत्पादन में 10% की गिरावट आई थी.


ये भी पढ़ें- नवंबर में भारत की बिजली खपत 5 प्रतिशत बढ़कर 125.44 अरब यूनिट हुई


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

6 minutes ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

37 minutes ago

गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत

Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…

44 minutes ago

बाल दिवस पर बच्चों का संदेश, मोबाइल छोड़ खेल-कूद और संगीत को दें समय; जानिए छात्राओं ने क्या कहा

Children's Day Celebration: बाल दिवस पर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पुष्कला संगीत केंद्र की…

47 minutes ago

यूपी में मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज, 17 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट; BJP चलाएगी अभियान

UP Voter List: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. 16…

1 hour ago

Ola पर CCPA का बड़ा एक्शन, ग्राहकों को टिप देने के लिए उकसाने पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

Ola Cabs CCPA Fine: ओला कैब्स की मूल कंपनी ANI Technologies पर ग्राहकों को जल्दी…

1 hour ago