देश

Radhika Yadav Murder: राधिका के भाई ने उसकी दोस्त हिमांशिका के घर पर कड़ी पाबंदी से रखने के दावों को किया खारिज, लव जिहाद पर बताया ये सच

Radhika Yadav Murder: टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में एक और लोग सामने आएं है. राधिका यादव की बेस्ट फ्रेंड हिमांशिका सिंह ने एक वीडियो के जरिए राधिका को लेकर कई बातें कही है. वह राधिका को 2012 से जानती हैं.

हिमांशिका ने बताया कि कल वह राधिका के घर गयी थी जहां उसे पता चला कि तीन दिनों से उसकी हत्या की प्लानिंग चल रही थी. हिमांशिका ने कहा कि राधिका अपने परिवार द्वारा लगाई गई कई पाबंदियों के कारण घुटन महसूस करती थीं. वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया कि उनकी दोस्त को अक्सर शॉर्ट्स पहनने, लड़कों से बात करने और अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीने के लिए डांटा जाता था और वह विदेश जाना चाहती थीं.

इसके अलावा भी हिमांशिका वीडियो में कई और बातें कहती हुई दिख रही है. अब राधिका के चचेरे भाइयों ने हिमांशिका द्वारा लगाए गए इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि राधिका के परिवार ने उन्हें कुछ भी करने से नहीं रोका था.

राधिका के चचेरे भाई रोहित यादव ने मीडिया को बताया, “हमारे गांव में कोई भी अपने बच्चों पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगाता. यह दावा कि राधिका को उसके तरीके से जीने से रोका गया, गलत है. अगर ऐसा होता, तो उसके पिता दीपक यादव उस पर इतना पैसा खर्च करके उसे टेनिस खेलने के लिए अलग-अलग देशों में नहीं भेजते. जो कुछ भी हुआ, वह उनके परिवार को ही पता है.”

दोस्त ने बताया राधिका के आने-जाने पर कड़ा नियंत्रण था

जहां उसके पिता ने दावा किया कि उन्होंने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि लोग उन्हें राधिका की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारते थे और उन्हें उसका टेनिस अकादमी चलाना पसंद नहीं था. वहीं हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका की गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण था और उसके बाहर जाने और घर लौटने का समय तय था.

चचेरे भाई रोहित यादव ने कहा कि राधिका को कोई समस्या नहीं थी जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं. अगर उसे कोई समस्या होती, तो क्या वह अपने परिवार से इस बारे में बात नहीं करती? क्या साबित करता है कि उसकी दोस्त जो कह रही है वह सच है? रोहित ने राधिका की हत्या से जुड़े ‘लव जिहाद’ के पहलू को भी खारिज कर दिया जिसमें राधिका के इनामुल हक नाम के एक व्यक्ति के साथ घनिष्ठ संबंध बताए जा रहे थे.

मामले में लव जिहाद जैसा कुछ नहीं है

राधिका के एक अन्य चचेरे भाई अशोक यादव ने कहा, “इसमें लव जिहाद जैसा कुछ नहीं है. लोग राधिका के एक व्यक्ति के साथ एक मामूली वीडियो को लेकर बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं क्योंकि वे संकीर्ण सोच वाले हैं.” उन्होंने आगे कहा कि वह भारत से बाहर इसलिए जाना चाहती थीं क्योंकि वह अपना टेनिस करियर आगे बढ़ाना चाहती थीं.

वहीं पोस्ट में हिमांशिका ने राधिका के पिता की आलोचना की कि उन्होंने कंट्रोल करने वाली और लगातार आलोचना से राधिका का जीवन दुखी कर दिया था. हालांकि, राधिका के चचेरे भाइयों ने इस आरोप को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “राधिका को पूरी आजादी थी. वह अपना करियर चुनने और उसे आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र थी. उसके पिता ने उसके टेनिस करियर को आगे बढ़ाने के लिए पैसे खर्च किए.

पिता ने टेनिस सिखाने के लिए करोड़ों खर्च किए

राधिका के बचपन से ही पिता ने उसकी टेनिस ट्रेनिंग पर 2.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए हैं. हालांकि, दो साल पहले लगी एक चोट के कारण वह प्रतिस्पर्धी टेनिस में अपना करियर आगे नहीं बढ़ा पाई.

बता दें कि 25 वर्षीय राधिका की 10 जुलाई को गुरुग्राम स्थित उनके घर पर उनके पिता दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या गुरुग्राम सेक्टर 57 स्थित उनके घर पर हुई, जहां राधिका अपने माता-पिता के साथ रहती थीं. हत्या के बाद पिता दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


ये भी पढ़ें: आखिर क्या है Elvish Yadav और Radhika Yadav का कनेक्शन? जानकर हो जाएंगे हैरान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

2 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

4 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

13 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

19 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

21 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

21 minutes ago