वीडियो ग्रैब
Rae Bareli News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाने को लेकर कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में रविवार और सोमवार की सुबह 5 से 7 बजे के बीच रायबरेली के डीह, ऊंचाहार, गदागंज थाना सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मस्जिदों और मंदिरों के लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं और शासन द्वारा दिए गए आदेश का पुलिस प्रशासन पालन करवा रहा है. बता दें कि ये कार्रवाई निर्धारित सीमा से अधिक तीव्रता से लाउडस्पीकर बजाने के कारण की गई है. वहीं डिप्टी एसपी अमित सिंह ने मानक से अधिक तीव्रता वाले लाउडस्पीकरों के उतरवाए जाने की बात कही है. इसी के साथ ये भी कहा है कि जिले में लोगों को शासन के निर्देश के बारे में जानकारी दे दी गई है. अगर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजते मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि यूपी में पिछले साल से ही धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई लगातार की जा रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत प्रदेश भर में स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर सुबह-सुबह ही अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में रायबरेली में की गई कार्रवाई में पुलिस ने लाउडस्पीकर को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि लाउडस्पीकर को उतरवाने के दौरान पुलिस को सहयोग मिला और कार्रवाई शांति से की गई. बता दें कि हाल ही में लखनऊ में तकिया वाली मस्जिद, गाजीपुर क्षेत्र सहित कई इलाकों की मस्जिदों से भी लाउडस्पीकर उतरवा दिया गया था.
ये भी पढ़ें- Kanpur News: मेयर प्रमिला पांडेय ने कबड्डी में आजमाए दांव-पेंच…साड़ी पहन कर उतरीं मैदान में, वायरल हुआ Video
वहीं फैजाबाद के उत्तर थाना दक्षिण थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ क्षेत्र से भी करीब एक दर्जन से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए गए थे. इसी के साथ ही पुलिस-प्रशासन लगातार धार्मिक स्थलों पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दे रहा है. इसी के साथ पुलिस प्रशासन ने ये निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी बिना परमिशन के लाउडस्पीकर का प्रयोग न करे. इसी के साथ ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी मानक के मुताबिक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गई है, वहां पर ध्वनि तीव्रता कम करके ही लाउडस्पीकर बजाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…