देश

Article 370 Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लद्दाख में अंदर घुस गया चीन

-शिवांग तिमोरी

Article 370 Verdict: अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि इसको लेकर जब लोकसभा में बहस हो रही थी और सवाल खड़े किए गए थे तब केवल समाजवादी पार्टी की तरफ से नहीं बल्कि अन्य दलों ने और खासकर जो चुनकर के आते हैं कश्मीर से जम्मू से उनके लीडर्स ने भी कुछ सवाल सरकार से पूछे थे. कई सवालों का जवाब सरकार नहीं दे पाई थी, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाना पड़ा था. अखिलेश ने आगे कहा कि आज जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, कोई अब नई बात नहीं कहीं जा सकती है. यह कुछ साथी है जो अभी भी यह सोचते होंगे कि उनकी जो जिस भावना से 370 लागू हुई थी उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब आ गया है सभी उसको मानेंगे.

चीन अभी भी वहीं बैठा है

इटावा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने आगे कहा, “कुछ सवाल ऐसे हैं, सीमा की सुरक्षा को लेकर कि और ठोस कदम उठाए जाएंगे. वह देश की जनता को बताने पड़ेंगे, क्योंकि इधर जब लद्दाख को लेकर के सवाल खड़े हुए थे और चीन अंदर आ गया था और अभी भी वहीं बैठा है जहां पर उसको बैठना था, वह पीछे नहीं हटा है. प्रदेशों का बंटवारा हो गया, 370 हट गई लेकिन चीन के लोग अंदर आ गए. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा कि, कश्मीर और विधानसभा को लेकर के जो सवाल खड़े हुए थे कि कुछ सीटें अभी भी खाली है वहां. समाजवादी पार्टी ने उसी वक्त पूछा था कि जो सीटें खाली है वह कब भरी जाएगी क्योंकि POK आपका हिस्सा नहीं है, लेकिन आप उसको स्वीकार भी नहीं करते तो वह सीटें आज भी खाली है.

ये भी पढ़ें- Article 370 Verdict: पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा

कैसे भरी जाएंगी सीटें?

अखिलेश ने भाजपा सरकार की ओर सवाल दागते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में उन विधानसभा की सीटों को भरने के लिए कोई फैसला लेगी और आखिरकार कैसे वो भरी जाएंगी, लेकिन ये बड़ा सवाल है. 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है आप फैसले के बाद कोई कुछ नहीं कह सकते.

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर क्या तैयारी है?

इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2024 की बहुत बड़ी तैयारी है. उत्तर प्रदेश से भाजपा आई थी 14 में और 24 में चले जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, बीजेपी वाले बताएं की आय दोगुनी हो गई क्या? धान खरीदा गया, यही पास में 100 एकड़ में लगभग मंडी बन रही थी, जितना समाजवादी ने बनाई उतनी बनी उसके बाद मंडी नहीं बनी. इसी के साथ बोले कि, सुना है कि जमीन चिन्हित की जा रही है नोटिफिकेशन हो रहा है कि कोई इंडस्ट्रियल हब बनेगा. अरे बीजेपी वालों कब झूठ बोलना बंद करोगे. इसी के साथ भाजपा सरकार पर निशाना साधा और चुटकी लेते हुए बोले, आपने कहा कि बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी टैंक बनेंगे बम बनेंगे लेकिन अभी तक बुंदेलखंड में सुतली बम तक नहीं बना पाए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

31 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

48 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

50 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

2 hours ago