देश

Raebareli News: प्रेम प्रसंग में युवक-युवती को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां गांव वालों ने एक युवक-युवती को प्यार करने की तालिबानी सजा दी है. दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई की गई. इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ गांव वाले प्रेमी जोड़े को मारते-पीटते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इस घटना को कोई रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि बड़ी संख्या में गांव वाले इस घटना का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामला सरेनी थानाक्षेत्र के कोहरू मजरे रालपुर गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि, पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि, कुछ ग्रामीणों ने मिलकर एक युवक और युवती को पेड़ से बांध कर पीटा है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. इसकी जानकारी उनके घर वालों को हुई और इसी के बाद दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया. लालगंज के सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि जांच के दौरान पकड़े जाने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के कुछ लोग एक लड़की और एक लड़के को रस्सी से पेड़ से बांध कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! फ्लैट से मिली 3 थाइलैंड की लड़कियां

घर के पास ही लड़का-लड़की कर रहे थे बात

सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि, घटना 19 सितम्बर की है. पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की अपने घर के पास ही बात कर रहे थे तभी परिजनों ने देख लिया और आवेश में आकर दोनों को पेड़ से बांध दिया और उनके साथ मारपीट की. सीओ ने बताया कि, थाना सरेनी पुलिस ने मारपीट करने वाले एक व्यक्ति अरविंद उर्फ ननकऊ को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और अन्य दो की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

53 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago