देश

‘हैमर, स्कैल्प क्रूज मिसाइलें…LMS ड्रोन और राफेल…’, जानें वो कौन से हथियार है? जिन्होंने आधी रात को पाकिस्तान में मचाई तबाही, आंतकियों के अड्डों को किया नेस्तनाबूद

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी लॉन्च पैड पर एयर स्ट्राइक की. भारतीय वायुसेना ने इन 9 जगहों पर सटीक मिसाइल हमले करते हुए आतंकियों के अड्डों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. भारतीय वायुसेना की ओर से ये अटैक रात में करीब 1:30 बजे किए गए, जिसमें पीओके के पांच और पाकिस्तान के 4 आतंकी अड्डे शामिल है. भारतीय वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिम्बर, चक अमरू, बाघ, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद में स्थित आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया.

Operation Sindoor में LMS का कमाल

भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में LMS का इस्तेमाल किया है. ये एक प्रकार का ड्रोन सिस्टम होता है, जिसमें एक साथ कई ड्रोन तैनात करने की क्षमता होती है. इसकी खासियत होती है कि ये टारगेट के आसपास मंडराता रहता है और सही समय आने पर आत्मघाती हमला करता है. LMS को बेहद ही कम समय में लॉन्च किया जा सकता है. इन्हें लाने ले जाने में भी आसानी होती है क्योंकि ये हल्के और पोर्टेबल होते हैं.

Operation Sindoor में स्क्रैल्प और हैमर मिसाइलों से अटैक

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में अत्याधुनिक हथियारों, स्क्रैल्प क्रूज मिसाइलों से लैस राफेल जेट और LMS (Logistic Management System) ड्रोन का इस्तेमाल किया. जो अत्याधिक सटीकता के साथ टारगेट को तबाह करता है. भारतीय वायुसेना ने राफेल लड़ाकू विमानों में स्कैल्प क्रूज मिसाइल और हैमर मिसाइल, दो ऐसी शक्तिशाली हथियार प्रणालियां हैं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किया.

स्क्रैल्प क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल

स्कैल्प क्रूज मिसाइल को ब्रिटेन में स्टॉर्म शैडो के नाम से जाना जाता है. ये एक फ्रांसीसी-ब्रिटिश लंबी दूरी और कम दृश्यता वाली हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल है. इसे यूरोपियन डिफेंस कंपनी एमबीडीए द्वारा बनाया गया है. ये क्रूज मिसाइल राफेल जेट का हिस्सा है. इसका इस्तेमाल Operation Sindoor में किया गया.


यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: Indian Armed Forces की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स, राजनेताओं ने कहा- जय हिंद


 

हैमर मिसाइल

हैमर मिसाइल, जिसे AASM (Armement Air-Sol Modulaire) के नाम से भी जाना जाता है. इसे फ्रांसीसी रक्षा कंपनी Safran द्वारा बनाया गया है. यह एक मध्यम दूरी और सटीक-निर्देशित हवा से जमीन पर मार करने वाली हथियार प्रणाली है. यह एक मॉड्यूलर हथियार है, जो सामान्य बमों को प्रणोदन किट और गाइडेड सिस्टम के साथ ही हाईटेक मिसाइल में बदल देता है.

राफेल का इस्तेमाल

अब आपको बताते हैं, उस राफेल फाइटर जेट की खासियत, जिसने भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया. राफेल एक 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो अपनी उन्नत तकनीक और मारक क्षमता के लिए जाना जाता है. राफेल-एम 2202 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है. इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है. यही वजह है कि राफेल फाइटर जेट लंबी दूरी के मिशन के लिए काफी मुफीद माना जाता है. राफेल-एम विमानवाहक पोतों से संचालित होने के लिए डिजाइन किया गया है, जो इसे समुद्री युद्ध में खतरनाक बनाता है.


यह भी पढ़ें- Operation Sindoor पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाए रखी पूरी रात नजर, पल-पल की ली जानकारी


 

वहीं पाकिस्तान के पास ज्यादातर चीनी फाइटर जेट JF-17, J-10 हैं. इसके साथ ही उनके पास F-16 फाइटर जेट हैं. ये फाइटर जेट भी राफेल की तुलना में काफी कमजोर है. दूसरी तरफ पाकिस्तान का HQ-9 वायु रक्षा सिस्टम भारत की S-400 प्रणाली और ब्रह्मोस मिसाइलों के सामने बहुत ही कमजोर साबित हुआ है.


यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: Pahalgam Attack का बदला, पीड़ितों को न्याय…भारत ने आधी रात पाक में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाईं


 

इन हथियारों के अलावा एयर फोर्स ने Operation Sindoor में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ड्रोन लॉन्च्ड माइक्रो म्यूनिशन्स और हेरॉन ड्रोन का इस्तेमाल किया है. जिसके जरिए आतंकी कमांडरों के ठिकानों को टारगेट करके उन्हें ध्वस्त किया गया. यह एयर स्ट्राइक बालाकोट जैसी ही थी, लेकिन इस बार इंडियन एयर फोर्स ने अत्याधुनिक और हाईटेक हथियारों के जरिए दुश्मनों के ठिकानों को तबाह किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago