कार्यक्रम में राहुल गांधी. (फोटो: IANS)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अक्सर सोशल मीडिया पर जननायक कहे जाने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह राजा नहीं है और इस अवधारणा के खिलाफ हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी शनिवार (2 अगस्त) को दिल्ली के विज्ञान भवन हॉल में “संवैधानिक चुनौतियां: परिप्रेक्ष्य और रास्ते” नामक एक दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में पहुचे थे.
कार्यक्रम में जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया, हॉल में मौजूद दर्शकों ने “इस देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो” के नारे लगाने शुरू कर दिए.
नारे के जवाब में राहुल गांधी ने को कहा कि वह राजा नहीं बनना चाहते और इसकी अवधारणा के ही खिलाफ हैं.
राहुल गांधी ने कहा, “नहीं बॉस, मैं राजा नहीं हूं. राजा बनना भी नहीं चाहता हूं. मैं राजा के खिलाफ हूं, अवधारणा के भी खिलाफ हूं”. राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर “राजा” शब्द का इस्तेमाल करते हुए उन पर जनता की आवाज न सुनने का आरोप लगा चुके हैं.
ये भी पढ़ें: अरुण जेटली का निधन 2019 में हुआ, फिर 2020 में राहुल गांधी को कैसे धमकाया?
वहीं लगातार चुनाव आयोग को आड़े हाथों ले रहे राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में “धांधली” हुई है और 70-100 सीटों पर संगठित गड़बड़ी होने का शक है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रणाली ‘पहले ही मर चुकी है’.
विज्ञान भवन हॉल में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें 2014 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले ही चुनाव प्रक्रिया में “कुछ गड़बड़” होने का संदेह था, लेकिन अब तक उनके पास इसका कोई सबूत नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास अब चुनावी गड़बड़ियों के सौ प्रतिशत सबूत हैं, जिनका खुलासा होना परमाणु बम गिराने जैसा होगा. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास “ऐसे सबूत” हैं जो दिखा देंगे कि चुनाव आयोग मौजूद ही नहीं है और वह गायब हो गया है.
राहुल गांधी ने कहा,
भारत में चुनाव प्रणाली पहले ही खत्म हो चुकी है. भारत के प्रधानमंत्री बहुत कम बहुमत के साथ भारत के प्रधानमंत्री हैं. अगर 15 सीटों और ऊपर-नीचे हुई होती और हमें शक है कि यह संख्या वास्तव में 70-80-100 के आसपास है, तो वह प्रधानमंत्री नहीं होते. हम आने वाले कुछ दिनों में आपको ये साबित कर देंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली हो सकती है और हुई भी है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…