देश

“दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है”, राहुल गांधी ने BJP पर किया करारा प्रहार

Rahul Gandhi In Telangana: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना के भूपालपल्ली से पन्नूर गांव तक कांग्रेस की एक चुनावी यात्रा में लोगों को संबोधित. जिसमें उन्होंने एक बार फिर से अडानी मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.

“GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है”

राहुल गांधी ने कहा कि ” आज हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का अरबों रुपए का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन एक किसान अपना बैंक लोन माफ कराना चाहे तो उसे मारकर भगा देते हैं। दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। इसलिए जातिगत जनगणना जरूरी है, उससे पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके पास हिंदुस्तान का कितना धन है.”

यह लड़ाई राजा और प्रजा के बीच हो रही है- राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने बीआरएस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर इस चुनाव में हारने वाले हैं. यह लड़ाई राजा और प्रजा के बीच हो रही है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता चाहती थी कि यहां पर जनता का राज हो, लेकिन एक परिवार का राज हो गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीआरएस, बीजेपी और AIMIM तीनों मिले हुए हैं. इसलिए तेलंगाना के सीएम केसीआर के पीछे ईडी-सीबीआई नहीं लगती है. ईडी को जान-बूझकर विपक्ष के नेताओं के पीछे लगाया जाता है.

यह भी पढ़ें- Himanta On Sharad Pawar: “शरद पवार साहब सुप्रिया सुले को गाजा क्यों नहीं भेज देते”, NCP चीफ के बयान पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज

जातीय जनगणना के मुद्दे को दी हवा

राहुल गांधी ने एक बार फिर से जातीय जनगणना के मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि “देश में सबसे बड़ा मुद्दा जातिगत जनगणना का है. जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग हैं और किसकी कितनी भागीदारी है. ये देश के एक्स-रे जैसा है और इससे यह भी मालूम होगा कि देश का धन कैसे बांटा जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

24 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago