Rahul Gandhi in Telangana: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तेलंगाना के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने राज्य के सीएम केसीआर से लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में खड़ी बीजेपी, बीआरएस और AIMIM एक दूसरे की मदद करते हैं. राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान तक ओवैसी बीजेपी की मदद करते रहे हैं. इस दौरान एक बार फिर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.
राहुल गांधी ने तेलंगाना के कमलानगर में अपने संबोधन के दौरान कहा, ”एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी तरफ भारत राष्ट्र समिति (BRS), बीजेपी और एआईएमआईएम एक साथ खड़े हो गए हैं. ये लोग एक दूसरे की मदद करते हैं. लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी को जब भी जरूरत होती है बीआरएस साथ देती है. जीएसटी और किसान बिल में भी बीआरएस ने पीएम मोदी की मदद की.”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी औऱ ओवैसी की साठगांठ का फॉर्मूला बताते हुए कहा, ”बीजेपी से जहां भी कांग्रेस लड़ती है वहां एआईएमआईएम अपने उम्मीदवार खड़े कर देती है. ये चाहे असम, महाराष्ट्र या राजस्थान हो. दिल्ली में बीजेपी को हराना है. तेलंगाना में बीआरएस को हराना है. ये तीनों दल मिले हुए हैं.”
यह भी पढ़ें-“हमारे नेताओं को रातभर बैठाकर रखा और एक भी टिकट नहीं दिया”, MP कांग्रेस पर भड़के अखिलेश
राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी के सभी नेता मेरे पर आक्रमण करते हैं. मैं सुबह उठता हूं और देखता हूं कि बीजेपी के नेताओं ने हमला नहीं किया तो अच्छा नहीं लगता है. मैं अपने आप से कहता हूं कि शायद कोई कमी रह गई, लेकिन केसीआर और उनके परिवार पर बीजेपी का कोई नेता आक्रमण नहीं करता. कोई केस नहीं है, ईडी और इनकम टैक्स का छापा नहीं पड़ता.
यह भी पढ़ें-अब दुनिया के किसी भी कोने से राम मंदिर में कर सकेंगे सहयोग, FCRA ने दी मंजूरी, SBI में खाता खुला
बता दें कि राहुल ने हाल ही में एक बार फिर केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग से लेकर उद्योगपति गौतम अडानी का मुद्दा उठाया था, जिसको लेकर वे पिछले साल भर से मुखर हैं. फिलहाल वे पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में भी जुटे हुए हैं. 1
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…