Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब दुनिया के किसी भी कोने से राम मंदिर में कर सकेंगे सहयोग, FCRA ने दी मंजूरी, SBI में खाता खुला

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही बताया कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है.

Ram Mandir

Ram Mandir

Ram Mandir: गृह मंत्रालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी चंदा प्राप्त करने की अनुमति दे दी है. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि विदेशों से चंदा दिल्ली स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में ट्रस्ट के बैंक खाते में भेजा जा सकता है. इसके लिए FCRA ने ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को पंजीकृत किया है. अब NRI भी राम मंदिर में अपना योगदान दे पाएंगे.

गृह मंत्रालय के FCRA ने दी मंजूरी

चंपत राय ने एक पोस्ट में कहा, “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम 2010 के तहत स्वैच्छिक योगदान प्राप्त करने के लिए मंजूरी दे दी गई है.”

अलग से जारी एक मीडिया बयान में उन्होंने कहा, “भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए ने विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए ट्रस्ट ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को पंजीकृत किया है.” उन्होंने कहा, “कृपया ध्यान दें कि इस तरह का योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, 11 संसद मार्ग, नई दिल्ली के बैंक खाते में भेजा जा सकता है.”

यह भी पढ़ें: “मैं तो कुर्सी छोड़ना चाहता हूं, पर कुर्सी मुझे नहीं छोड़ेगी”, अशोक गहलोत के बयान से सुलग सकती है राजस्थान कांग्रेस में ठंडी पड़ी ‘आग’!

राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह 21 से 23 जनवरी तक

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने हाल ही बताया कि अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है.  मिश्रा ने यह भी कहा था कि पीएम मोदी के 22 जनवरी के बीच किसी भी दिन ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से संबंधित एक कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital