खेल

Jharkhand: हजारीबाग में हुआ वुमेंस एशियाई चैंपियन ट्रॉफी 2023 का अनावरण, DC ने खिलाड़ियों को सराहा

Women’s Asian Champion Trophy 2023: झारखंड में होने जा रहे वुमेंस एशिया चैंपियन ट्रॉफी को लेकर आज हजारीबाग में वुमेंस एशियन चैंपियन ट्रॉफी के मुख्य ट्रॉफी का अनावरण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी नैंसी सहाय एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी मनोज रतन चौथे शामिल हुए. इन सभी ने मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया और हॉकी स्टिक से बॉल पास कर वुमेंस एशियन चैंपियन ट्रॉफी के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दी.

संवाददाता ने बताया कि हजारीबाग में वुमेंस एशियाई चैंपियन ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी अनावरण में बहुत-से यंग प्‍लेयर्स पहुंचे. हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बयान में कहा- ”हमारा राज्य इस बार इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है.”

उन्‍होंने कहा कि यह ट्रॉफी सभी जिलों में ले जाई जा रही है. आज हजारीबाग में इसका हम लोगों ने अनावरण किया..तो खिलाडि़यों के चेहरे पर खुशी देखकर हमको भी सुकून मिला.

डीसी नैंसी सहाय ने कहा- मैं चाहती हूं कि यह चैंपियन ट्रॉफी अपने ही देश में रहे और भारत इसमें विजयी हो. उनके अलावा वहां मौजूद कई अन्‍य गणमान्‍य पुरुषों ने भी खिलाडि़यों को बधाई दी.

डीसी ने अनावरण के मौके पर मौजूद हजारीबाग के हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. मौके से कई तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिनमें आयोजन को देखा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: Har Shikhar Tiranga: भारतीय सेना के जांबाजों ने सिर्फ 10 दिन में फतह की हिमालय की ये बर्फीली चोटी, तस्वीरों में देखिए कैसे शिखर पर तिरंगा फहराया

आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर डीसी नैंसी सहाय और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एचपी मनोज रतन चौथे शामिल हुए.

– भारत एक्‍सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

21 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago