देश

Rahul Gandhi: “कोई राम लहर नहीं है, ये सिर्फ BJP का शो था”, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. ये यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी. जिसमें करीब 100 लोकसभा की सीटों को कवर करने की तैयारी है. इस बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने मंगलवार (23 जनवरी) को कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी बीजेपी की कोई लहर नहीं है. अयोध्या में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया, वह पूरी तरह से राजनीतिक कार्यक्रम था. जिसमें पीएम मोदी ने शो किया.

“जितना रोकेंगे उतना प्रचार मिल रहा”

राहुल गांधी ने इस दौरान ये भी कहा कि असम में उनकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अवरोध पैदा करने का जितना प्रयास किया जा रहा है उससे उनकी यात्रा को उतना ही प्रचार मिल रहा है. राहुल गांधी का कहना था कि मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा के धमकाने वाले कदमों से वह डरने वाले नहीं हैं.

राम नाम की लहर नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या राम लहर का मुकाबला करने के लिए उनके पास कोई खास प्लान है, तो उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसी कोई बात नहीं है कि लहर है. यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम था. नरेन्द्र मोदी जी ने फंक्शन किया, शो किया वो सब ठीक है, अच्छी बात है, लेकिन हम स्पष्ट हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए ‘पांच न्याय’ की योजना हमारे पास है. यह हम आपके सामने रखेंगे.’’ इस सवाल पर कि क्या वह यात्रा के दौरान अयोध्या जाकर राम मंदिर का दर्शन करेंगे तो राहुल गांधी ने कहा कि फिलहाल वह यात्रा मार्ग का अनुसरण करेंगे जिसमें पार्टी की ओर से पूर्व निर्धारित मार्ग में अयोध्या शामिल नहीं है.

पीएम मोदी ने मंदिर का किया था उद्घाटन

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है. इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं- युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिकों के लिए न्याय. ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे. कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महीने में इन्हें जनता के सामने रखेगी.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

4 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

6 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

17 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

28 minutes ago