रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. मंगलवार (23 जनवरी) को सुबह 3 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, तो भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जिसके बाद भक्तों को छोटे-छोटे ग्रुप में अंदर दर्शन के लिए भेजा जाने लगा.
दर्शन करने के लिए पहुंची भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए मंदिर के कपाट को एक घंटे पहले ही खोलना पड़ा. रामलला के शयन के लिए दोपहर में 12.30 बजे से लेकर 2 बजे तक मंदिर के कपाट को बंद किया गया था, लेकिन इसे एक घंटे पहले 1 बजे ही खोलना पड़ा. जैसे ही मंदिर के कपाट दोबारा खुले, तो भीड़ बेकाबू होकर अंदर भागने लगी. जिसके बाद भक्तों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर अंदर भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई.
मंदिर में भीड़ को देखते हुए खुद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अयोध्या मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया.
यह भी पढ़ें- राम से शुरू…जय सियाराम पर खत्म हुआ PM मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, 114 बार लिया राम का नाम, कहीं ये बातें
जिला प्रशासन के मुताबिक, मंदिर में दोपहर तक करीब ढाई से तीन लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. भीड़ को देखते हुए 8 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. बताया जा रहा है कि लखनऊ से अयोध्या चलने वालीं स्पेशल बसों पर रोक लगा दी गई है. भारी भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. जैसे ही भीड़ में कुछ कमी होगी, तो दोबारा बसों का संचालन किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन कर रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुए थे. इस दौरान देश-दुनिया के करीब 8 हजार वीआईपी और वीवीआईपी लोग भी शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…