खेल

23 फरवरी से इस टूर्नामेंट का होगा आगाज, दिल्ली-मुंबई के बीच होगा पहला मुकाबला, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

BCCI Announced Shedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेट के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट में से एक के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे, अब वह दिन आ गया है, जब क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा. इस लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा. इस रोमांचक टूर्नामेंट का आगाज 23 फरवरी से हो रहा है.

दिल्ली में खेले जाएंगे 11 मुकाबले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. साल 2024 में क्रिकेट के सबसे रामांचक टूर्नामेंट में से एक डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन खेला जाएगा. जिसका पहला मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. वहीं इसका फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा. बता दें कि महिला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के 11 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि, आखिरी के 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

डब्ल्यूपीएल के बाद शुरु होगा आईपीएल का धमाल

महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मैच और फाइनल मुकाबला दिल्ली में ही खेला जाएगा. ऐसे में फैंस अभी से इसको लेकर रोमांचित हो रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि 17 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके कुछ ही दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग शुरु हो जाएगा. हालांकि, अभी तक आईपीएल का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही आईपीएल का भी शेड्यूल सामने आ सकता है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे ही डब्ल्यूपीएल खत्म होगा, इसके एक सप्ताह के भीतर आईपीएल का आगाज हो सकता है.

खेल की ये खबरें भी पढ़ें-

ODI Team Of The Year: आईसीसी के प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भी चुने गए ये खिलाड़ी

T20 WC 2024 की रेस शुभमन गिल से क्यों आगे हैं यशस्वी जायसवाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बतायी वजह

Under-19 World Cup 2024: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

18 minutes ago

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

24 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

25 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

33 minutes ago