देश

‘राहुल गांधी बदतमीजी के बादशाह…उनके संस्कारों में ही समस्या है,’ आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला

कल्कि धाम के पीठीधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल पर जोरदार हमला बोला है. आचार्य कृष्णम ने राहुल को “बदतमीजी का बादशाह बताया है.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी का सम्मान नहीं करते, उनके संस्कारों में प्रॉब्लम है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 


राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है. उनकी भाषा, बोलचाल और आचरण सबमें बदतमीजी झलकती है. वह हमेशा बेहूदा बातें करते हैं और किसी का आदर नहीं करते है. राहुल गांधी के संस्कारों में समस्या है, इसलिए वो दूसरों का सम्मान नहीं करना जानते. वह तो बदतमीजों के बादशाह हैं.

टाटा ट्रस्ट में चल रहे विवाद पर जताई चिंता

वहीं टाटा ट्रस्ट में चल रहे विवाद को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टाटा इस देश के उद्योग जगत की “आत्मा” है पर जूता, साईकल और छाता बेचने के नाम पर जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है, ये जांच का विषय है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा, “उद्योग जगत की “आत्मा” है टाटा, लेकिन जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण होने के साथ-साथ देश के लिये चिंता की बात है,रतन टाटा के जाने के बाद जूता,साईकल,छाता बेचने के नाम पर 3 हजार करोड़ रुपये का “घाटा” दिखा कर जिस तरह धोखाधड़ी की जा रही है ये उच्च स्तरीय जांच का विषय है, अब ये “नोएल” टाटा का प्रशासनिक फ़ेलियर है या किसी बड़े “घोटाले” का हिस्सा, इसका पता लगाने की ज़िम्मेदारी भारत की जाँच एजेंसियों की है, क्यूँ के देश का कोई भी व्यक्ति “टाटा ग्रुप” को इस तरह “बर्बाद” होते हुए देखना नहीं चाहेगा.”


ये भी पढ़ें: दुलारचंद मर्डर मिस्ट्री! मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी


-भारत  एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

3 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

15 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

38 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

50 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago