कल्कि धाम के पीठीधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल पर जोरदार हमला बोला है. आचार्य कृष्णम ने राहुल को “बदतमीजी का बादशाह बताया है.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी का सम्मान नहीं करते, उनके संस्कारों में प्रॉब्लम है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा,
राहुल गांधी का बुनियादी संस्कार ही गलत है. उनकी भाषा, बोलचाल और आचरण सबमें बदतमीजी झलकती है. वह हमेशा बेहूदा बातें करते हैं और किसी का आदर नहीं करते है. राहुल गांधी के संस्कारों में समस्या है, इसलिए वो दूसरों का सम्मान नहीं करना जानते. वह तो बदतमीजों के बादशाह हैं.
टाटा ट्रस्ट में चल रहे विवाद पर जताई चिंता
वहीं टाटा ट्रस्ट में चल रहे विवाद को लेकर भी आचार्य प्रमोद ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टाटा इस देश के उद्योग जगत की “आत्मा” है पर जूता, साईकल और छाता बेचने के नाम पर जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही है, ये जांच का विषय है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा, “उद्योग जगत की “आत्मा” है टाटा, लेकिन जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण होने के साथ-साथ देश के लिये चिंता की बात है,रतन टाटा के जाने के बाद जूता,साईकल,छाता बेचने के नाम पर 3 हजार करोड़ रुपये का “घाटा” दिखा कर जिस तरह धोखाधड़ी की जा रही है ये उच्च स्तरीय जांच का विषय है, अब ये “नोएल” टाटा का प्रशासनिक फ़ेलियर है या किसी बड़े “घोटाले” का हिस्सा, इसका पता लगाने की ज़िम्मेदारी भारत की जाँच एजेंसियों की है, क्यूँ के देश का कोई भी व्यक्ति “टाटा ग्रुप” को इस तरह “बर्बाद” होते हुए देखना नहीं चाहेगा.”
उद्योग जगत की “आत्मा”
है टाटा,
लेकिन जिस तरह के भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं वो बेहद दुर्भाग्य पूर्ण होने के साथ-साथ देश के लिये चिंता की बात है,रतन टाटा के जाने के बाद जूता,साईकल,छाता बेचने के नाम पर 3 हजार करोड़ रुपये का “घाटा”
दिखा कर जिस तरह धोखाधड़ी की जा रही है ये उच्च…— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) October 22, 2025
ये भी पढ़ें: दुलारचंद मर्डर मिस्ट्री! मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


