देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन ने बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद जंतर-मंतर पहुंचे और धरना दे रहे छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठ गए. इस दौरान उन्होंने देश के सभी नागरिकों और युवाओं से छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन करने और धरने में शामिल होने की पुरजोर अपील की.
देश का छात्र कह रहा है – “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं – “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए – वहां न्याय है ही नहीं। pic.twitter.com/vauIGwPdOS
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए. केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी, हर जोर आजमा लो… यह लड़ाई अब रोके नहीं रुकेगी.” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना कड़ा संदेश साझा करते हुए लिखा कि देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी.
We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
राहुल गांधी ने अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरे देश की जनता से छात्रों के इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने अधिकारों, पारदर्शी परीक्षाओं और रोजगार की न्यायसंगत मांग के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है. जंतर-मंतर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे सरकार पर दबाव काफी बढ़ गया है. वहीं, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
यह भी पढ़िए: ‘तिलचट्टों’ की पार्टी में पड़ गई फूट! EX-कॉकरोच का आरोप- दीपके ने बेच दिया आंदोलन
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…