देश

Bihar: ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में राहुल गांधी की एंट्री, क्या ये कदम करेगा कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार?

Palayan Roko Naukri Do Yatra: बिहार में साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. बीते चार महीनों में यह उनका तीसरा बिहार दौरा है. आज, 7 अप्रैल को राहुल गांधी बेगूसराय में कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए.

कांग्रेस समर्थकों में राहुल गांधी की इस भागीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. सुभाष चौक से शुरू हुई इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे. राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश नजर आया.

जनता से संवाद और समस्याओं की जानकारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम के अनुसार, उन्होंने बेगूसराय में लगभग तीन किलोमीटर तक कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया.

पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में लेंगे हिस्सा

पदयात्रा के बाद राहुल गांधी बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हुए. पटना में वह श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में भाग लेने के अलावा वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे.

सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से बैठक

पटना प्रवास के दौरान राहुल गांधी बिहार कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम भी जाएंगे. यहां वे हाल ही में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक बिहार में कांग्रेस संगठन की नई टीम के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी.

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार कांग्रेस में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव हुए हैं और यह दौरा उन बदलावों के बाद राहुल गांधी का पहला दौरा है. इसे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राहुल गांधी चार महीनों में तीसरी बार बिहार

राहुल गांधी पिछले चार महीनों में तीसरी बार बिहार आए हैं. उनका पहला दौरा 18 जनवरी को हुआ था, जब उन्होंने पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया था. इसके बाद फरवरी की शुरुआत में वह जगलाल चौधरी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पटना पहुंचे थे.

अब अप्रैल में एक बार फिर उनकी उपस्थिति यह संकेत देती है कि कांग्रेस इस बार बिहार चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. राहुल गांधी के इन दौरों को पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.


इसे भी पढ़ें- पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बैटिंग और बॉलिंग देखकर चौंक जाएंगे आप, एक ओवर में चटकाए तीन विकेट, बल्ले से भी किया कमाल, देखें वीडियो


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago