देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने जारी किया पत्र

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में आग लगने की घटना की जांच के निर्देश जारी हुए हैं. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव की ओर से जांच हेतु पत्र जारी किया गया है. डिप्टी सीएम का कहना है कि इस प्रकरण में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसे लेकर भी जांच कमेटी अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सोमवार रात लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में लगी आग के मद्देनजर पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा को दिए गए निर्देश के क्रम में यह जांच कमेटी आग लगने के प्राथमिक कारण, किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोष की पहचान (यदि कोई हो तो) एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं के बचाव हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने संबंधित अपनी रिपोर्ट 15 दिवस में उपलब्ध कराएगी.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस कमेटी के अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक होंगे. सदस्यों में विद्युत सुरक्षा निदेशालय के निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक, अग्निशमन विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं (विद्युत) के अपर निदेशक को शामिल किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: लोक निर्माण राज्य मंत्री ने 2025-26 की कार्ययोजना को आगामी 30 अप्रैल तक तैयार करने के दिए निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago