Mass Jathara Song tu Mera Lover: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा इन दिनों अपनी आने वाली 75वीं फिल्म ‘मास जथारा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘तू मेरा लवर’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस गाने के चर्चे दो बड़ी वजहों से हो रहे हैं. पहली वजह यह है कि रवि तेजा इस गाने में अपनी उम्र से 33 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी वजह गाने में दिवंगत संगीतकार चक्री की AI से बनाई गई आवाज है, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो रहे हैं.
गाना ‘तू मेरा लवर’ पूरी तरह से AI टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है. खास बात ये है कि इसमें दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर चक्री की आवाज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए दोबारा जिंदा किया गया है. चक्री और रवि तेजा की जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट गाने दिए हैं.
यही वजह है कि फिल्म मेकर्स ने एक बार फिर चक्री की आवाज को रिक्रिएट करने का फैसला लिया. भले ही ये आवाज असली ना हो, लेकिन स्क्रीन पर रवि तेजा की एनर्जी के साथ यह मेल खा रही है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
रवि तेजा ने गाने में अपने पुराने सुपरहिट गाने ‘चूपुलथो गुची गुची’ के फेमस स्टेप को दोहराया है. यह स्टेप उनकी फिल्म ‘इडियट’ में काफी पॉपुलर हुआ था. फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और सिनेमाघरों में इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस गाने को म्यूजिक कंपोजर मिकी जे मेयर ने तैयार किया है और यह फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
चक्री की आवाज को AI से रिक्रिएट करने के फैसले को लेकर लोग मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस आवाज के इस्तेमाल के लिए चक्री के परिवार से अनुमति ली गई है या नहीं.
‘मास जथारा’ का निर्देशन न्यूकमर भानु भोगवरपु ने किया है. फिल्म में रवि तेजा के साथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को सूर्या देवर नागवंशी और साई सौजन्या मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. उम्मीद है कि फिल्म जुलाई में बड़े स्तर पर रिलीज होगी.
चक्री का असली नाम गिल्ला चक्रधर था. उन्होंने साल 2000 में तेलुगू सिनेमा में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर कदम रखा था. 15 साल तक वो इंडस्ट्री के टॉप कंपोजर्स में गिने जाते थे. 15 दिसंबर 2014 को उनकी नींद में ही मौत हो गई थी. बताया गया था कि मोटापे की वजह से उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम्स थीं और नींद में उन्हें हार्ट अटैक आया था. अब एक बार फिर फैंस उन्हें उनकी आवाज के जरिए याद कर रहे हैं, चाहे वो AI से बनी ही क्यों न हो.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…