देश

राहुल गांधी ने शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात, बोले- पीएम को पत्र लिखूंगा

Pahalgam Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम आतंकी (Pahalgam Attack) हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. दिवंगत शुभम की पत्नी ऐशन्या राहुल को देखकर रोने लगीं. इस पर राहुल गांधी ने उन्हें सांत्वना दी.

शुभम के पिता भी राहुल गांधी को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए. दिवंगत शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पत्रकारों से बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि उनके पति को शहीद का दर्जा दिया जाए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को पत्र भी लिखेंगे और संसद में भी यह बात उठाएंगे.

राहुल गांधी ने शुभम को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के बारे में जानकारी ली. इस पर ऐशन्या ने बताया कि कैसे शुभम की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकवादी आए और धर्म पूछताछ करते हुए गोलियां बरसाने लगे. इस दौरान राहुल गांधी ने शुभम के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया.

राहुल गांधी शुभम के घर करीब 28 मिनट तक रुके. इसके बाद वह चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसके पहले शुभम के पिता ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने भी यह दर्द झेला है. आपकी अगर दादी आज जिंदा होतीं तो क्या देश में इस तरीके के हमले होते? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर दादी जिंदा होतीं, तो 1971 की तरह ही पाकिस्तान को जवाब दिया जाता. इस तरीके के हमले भारत के अंदर बिल्कुल भी नहीं होते.

वहीं, शुभम के पिता ने कहा कि बेटे का आधा सिर इसके (ऐशन्या) ऊपर गिरा था. आप कुछ करिए. आप इस देश के बड़े नेता हैं. राहुल ने शुभम के परिवार वालों से अपने मोबाइल से प्रियंका गांधी से भी बात करवाई.

ये भी पढ़ें: आतंक की फैक्ट्री : कश्मीर ही नहीं यूरोप और इस्लामिक देश भी झेल रहे पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद की मार

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

17 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago