China Space Mission: चीन के शनचो-19 अंतरिक्ष यात्री त्साई शुच्ये, सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये सभी सुचारू रूप से वापसी कैप्सूल से निकले. उनकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी है. इसके साथ शनचो-19 के क्रू दल के सदस्यों ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा (China Space Mission) सफलतापूर्वक पूरी की है.
त्साई शुच्ये अब स्पेस स्टेशन के बाहर सर्वाधिक बार कार्य करने वाले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. पिछली सदी के नब्बे वाले दशक में जन्मे सुंग लिंगतुंग और वांग हाओच्ये ने अपनी-अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की.
ध्यान रहे 12 बजकर 17 मिनट पर पेइचिंग एरोस्पेस कंट्रोल सेंटर ने भूमि स्टेशन से वापसी का आदेश दिया. इसके बाद शनचो-19 अंतरिक्ष यान का कक्षा कैप्सूल वापसी कैप्सूल से अलग हो गया. वापसी कैप्सूल दोपहर 13 बजकर 8 मिनट पर उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में स्थित तुंगफंग लैंडिंग स्थल पर उतरा.
शनचो-19 के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने कक्षा में कुल 183 दिन बिताए.
ये भी पढ़ें: आतंक की फैक्ट्री : कश्मीर ही नहीं यूरोप और इस्लामिक देश भी झेल रहे पाकिस्तान में निर्मित आतंकवाद की मार
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…