कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को फिल्म लापता लेडीज से प्रेरित एक स्पूफ वीडियो साझा कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर लोगों से ‘वोट चोरी से आजादी’ अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने का आह्वान किया.
इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, “चोरी-चोरी, चुपके-चुपके…अब या नहीं, जनता जग गई है.”
इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र का आदमी पुलिस स्टेशन पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराते दिखाई दे रहा है. जिसमें एक पुलिसकर्मी उससे पूछता है, “क्या चोरी हुआ है?” तो आदमी जवाब देता है, “वोट”.
यह जवाब सुनकर पुलिसकर्मी चौंक जाता है और पूछता है, “ये कैसे हो सकता है”?
अंत में वीडियो “आपके वोट की चोरी आपके अधिकार की चोरी है” के संदेश के साथ समाप्त हो जाता है.
यह वीडियो क्लिप फिल्म “लापता लेडीज” के एक सीन पर आधारित है. जहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी की अदला-बदली की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचता है.
दरअसल कांग्रेस के द्वारा “वोट चोरी से आजादी” नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर “वोट चोरी” के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.
इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इस अभियान में शामिल होने और समर्थन देने के लिए अपना डीपी बदलने का आग्रह किया गया था. इससे संबंधित पोस्ट में कांग्रेस के द्वारा कहा गया है,”स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वोट चोरी से मुक्ति अभियान में शामिल हों और अपना व्हाट्सएप डीपी बदलें”.
ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले यूपी भाजपा में तेज हुई जातीय गोलबंदी, बीजेपी को लग सकता है करारा झटका
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की.
राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ, हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई शुरू कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे लिखा,
“यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं है. यह लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति एक वोट के सिद्धांत की रक्षा के लिए एक निर्णायक लड़ाई है. हम पूरे देश में एक साफ-सुथरी मतदाता सूचि सुनिश्चित करेंगे. युवा, मजदूर, किसान हर नागरिक उठो और इस जन आंदोलन में शामिल हो जाओ. इस बार वोट चोरों की हार जनता की जीत संविधान की जीत”
गौरतलब है कि राहुल गांधी सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का लगातार आरोप लगाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. 7 अगस्त को राहुल गांधी ने भारत के चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा था चुनाव नाटकीय होते हैं. कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान पर कांग्रेस का एक रिसर्च पेश करते हुए उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों की चोरी का आरोप लगाया है.
वहीं राहुल गांधी के इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से बार बार “वोट चोरी” के उनके दावे के समर्थन में हस्ताक्षरित घोषणापत्र प्रस्तुत करने को कहा है.
– भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…