देश

NCERT ने जारी किया नया स्पेशल मॉड्यूल, विभाजन के लिए तीन चेहरों को ठहराया जिम्मेदार

NCERT New Module: आजादी का जश्न मनाते वक्त हम अक्सर उस दर्द को भूलने की कोशिश करते हैं, जो 1947 में भारत के बंटवारे के साथ आया था. लाखों लोग अपने घर-बार से उजड़ गए, हजारों की जान चली गई और करोड़ों की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गई.

आजादी की मिठास में यह कड़वाहट हमेशा घुली रही. अब एनसीईआरटी ने इस दर्दनाक अध्याय को नई तरह से समझाने के लिए एक खास मॉड्यूल जारी किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां सिर्फ इतिहास की तारीखें ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की सच्चाई और कारण भी जान सकें.

तीन चेहरों को ठहरया जिम्मेदार

इस नए मॉड्यूल में बंटवारे के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि तीन प्रमुख हस्तियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. हालांकि ये स्पेशल मॉड्यूल नियमित किताबों का हिस्सा नहीं हैं.

पहला नाम है मोहम्मद अली जिन्ना का, जिन्होंने अलग देश की मांग को लगातार उठाया और पाकिस्तान बनने तक पीछे नहीं हटे.

दूसरा नाम है कांग्रेस पार्टी का, नेहरू और सरदार पटेल के नेतृत्व में पार्टी ने हालात के दबाव में आकर विभाजन को स्वीकार कर लिया.

और तीसरा नाम है लॉर्ड माउंटबेटन का, ब्रिटेन के आखिरी वायसराय, जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को जल्दी-जल्दी निपटाने की कोशिश की और नतीजा हिंसा और अफरातफरी के रूप में सामने आया.

कितना जरूरी था बंटवारा?

मॉड्यूल में यह भी कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान का अलग होना किसी मजबूरी का नतीजा नहीं था, बल्कि हालात और गलत सोच का परिणाम था. कांग्रेस के नेताओं ने गृहयुद्ध और खून-खराबे से बचने के लिए इसे स्वीकार किया.

पंडित नेहरू ने इसे “बेहद खराब स्थिति में लिया गया बेहतर फैसला” बताया, जबकि सरदार पटेल ने इसे “कड़वा इलाज” कहा. महात्मा गांधी इसके खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया.

ये भी पढ़ें- प्रेसीडेंशियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का केंद्र सरकार, गोवा और पुड्डुचेरी सरकार ने दाखिल किया जवाब

माउंटबेटन ने की जल्दबाजी

बंटवारे की सबसे बड़ी खामियों में से एक थी माउंटबेटन की जल्दी. ब्रिटिश सरकार ने मूल रूप से जून 1948 तक सत्ता हस्तांतरण की योजना बनाई थी, लेकिन माउंटबेटन ने इसे 15 अगस्त 1947 पर खींच लाया.

नतीजा यह हुआ कि सीमाओं की रेखाएं खींचने वाला रेडक्लिफ कमीशन अपना काम अधूरा छोड़ गया. कई गांवों को आखिरी वक्त तक यह पता ही नहीं था कि वे भारत में हैं या पाकिस्तान में. इसी अफरातफरी ने हिंसा को और बढ़ा दिया.

आज भी ज़िंदा है बंटवारे की चोट

NCERT का मानना है कि यह विभाजन सिर्फ 1947 की घटना नहीं थी, बल्कि इसकी चोटें आज तक महसूस की जा रही हैं. भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव, कश्मीर मुद्दा, बढ़ते रक्षा खर्च और दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी—ये सब उसी दर्द की लंबी परछाईं हैं.

यह मॉड्यूल “Partition Horrors Remembrance Day” यानी 14 अगस्त को जारी किया गया. कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 के लिए अलग-अलग संस्करण तैयार किए गए हैं, ताकि हर उम्र के छात्र इसे अपनी समझ के अनुसार पढ़ सकें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago