फोटो-IANS
Rahul Gandhi Anti Hindu Statement: सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान के कुछ विवादास्पद अंश हटा दिए गए हैं. राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाषण दिया था.
बता दें कि हटाए गए अंश में हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस समेत अन्य पर कमेंट शामिल हैं. बता दें कि सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में राहुल गांधी ने पहला भाषण दिया था. इस दौरान सदन में भारी हंगामा भी हुआ था. तो वहीं भाषण के अंश हटाने पर राहुल गांधी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है लेकिन हकीकत में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता है. जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया, वह सच्चाई है, अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं.
बता दें कि सोमवार को अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव की तस्वीर लहराई और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था. राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं का उल्लेख करने पर भाजपा सांसदों ने कड़ा विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान हस्तक्षेप किया. कांग्रेस सांसद को टोकते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है.” तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद से भाजपा को हिंसा से जोड़ने के लिए माफी मांगने की मांगने को कहा था.
बता दें कि आज यानी 2 जुलाई को संसद सत्र का सातवां दिन है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. इसी के साथ ही आज भाजपा संसदीय दल की बैठक भी होने जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने पहली बार विपक्ष के नेता के तौर पर भाषण दिया था और 90 मिनट के भाषण में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंसा कराती है. जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा करते हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने खड़े होकर कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है. इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है. BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है. RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…
पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…
Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…
Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…