Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के विवादास्पद अंश रिकॉर्ड से हटाए गए… हिंदुओं के साथ ही मोदी, BJP और RSS पर की थी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात-Video

सोमवार को भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव की तस्वीर लहराई थी.

Rahul Gandhi

फोटो-IANS

Rahul Gandhi Anti Hindu Statement: सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान के कुछ विवादास्पद अंश हटा दिए गए हैं. राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाषण दिया था.

बता दें कि हटाए गए अंश में हिंदुओं और कुछ दूसरे धर्मों के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस समेत अन्य पर कमेंट शामिल हैं. बता दें कि सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में राहुल गांधी ने पहला भाषण दिया था. इस दौरान सदन में भारी हंगामा भी हुआ था. तो वहीं भाषण के अंश हटाने पर राहुल गांधी का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होने कहा है कि मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है लेकिन हकीकत में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता है. जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया, वह सच्चाई है, अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं.

ये भी पढ़ें-हिंदू विरोधी बयान पर देश भर में बवाल; काशी में राहुल गांधी का पुतला फूंका, मौलाना शहाबुद्दीन और शाहनवाज हुसैन ने किया विरोध, कही ये बात

राहुल गांधी ने लहराई थी भगवान शिव की तस्वीर

बता दें कि सोमवार को अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद ने संविधान की एक प्रति और भगवान शिव की तस्वीर लहराई और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था. राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं का उल्लेख करने पर भाजपा सांसदों ने कड़ा विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दौरान हस्तक्षेप किया. कांग्रेस सांसद को टोकते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है.” तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद से भाजपा को हिंसा से जोड़ने के लिए माफी मांगने की मांगने को कहा था.

दो जुलाई को संसद का सातवां दिन

बता दें कि आज यानी 2 जुलाई को संसद सत्र का सातवां दिन है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. इसी के साथ ही आज भाजपा संसदीय दल की बैठक भी होने जा रही है. मालूम हो कि लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने पहली बार विपक्ष के नेता के तौर पर भाषण दिया था और 90 मिनट के भाषण में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंसा कराती है. जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वे चौबीसों घंटे हिंसा करते हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने खड़े होकर कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है. इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी पूरा हिंदू समाज नहीं है. BJP पूरा हिंदू समाज नहीं है. RSS पूरा हिंदू समाज नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital