Bihar News ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
-प्रशांत राय
Bihar News: बिहार पुलिस ने बकरीद से पहले कार्रवाई करते हुए एक दर्जन अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी की. इस दौरान 75 गाय और बछड़े को सकुशल बरामद किया गया है. अवैध बूचड़खाने के बारे में प्रशासन को पिछले कई महीनों से शिकायतें मिल रही थीं. ये सभी बूचड़खाने खलासी मोहल्ले में चलाया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने एक टीम गठित की और 1 सप्ताह से पूरे मामले पर रेकी कराया.
रेकी करने के बाद एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा और एसडीपीओ गोरख राम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने 1 दर्जन अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अगल-अलग जगहों से 75 गाय और बछड़े को रेस्क्यू किया गया. प्रशासन ने सभी मवेशियों को शहर के आदर्श गौशाला भेज दिया है. वही अवैध बूचड़खाना चलाने के जुर्म में प्रशासन ने 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के खलासी मोहल्ला में वर्षों से अवैध बूचड़खाना चलाया जा रहा था. लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग रही थी. बता दें कि महज 5 फीट के कमरे में मवेशियों को रखा गया था. भूख-प्यास के मारे बेजुबान जानवर कराह रहे थे. छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम ने सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल के आदर्श गौशाला भेज दिया है. वहीं मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…