मनोरंजन

नहीं हो पा रही है पंचायत के ‘बनराकस’ की शादी, एक्टर ने बतायी हैरान करने वाली वजह

लोगो के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली वेब सीरीज पंचायत में अपने छोटे से किरदार बनारस से लोगों के दिलों पर राज करने वाले दुर्गेश कुमार इन दिनों गंभीर परेशानी से गुजर रहे हैं. दरअसल मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है. दुर्गेश की माने तो वह शादी के लिए जहां भी गए, वहां उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. इन्हीं बातों से परेशान होकर दुर्गेश ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट अपनी बात रखी है.

मेरे बारे में गलत जानकारी दी गई है

साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान दुर्गेश कहते हैं, ‘पंचायत 2’ के रिलीज होने के बाद मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है. दर्शकों के बीच मेरी लोकप्रियता भी बढ़ी लेकिन एक बहुत बड़ा नुकसान यह भी हुआ कि कई लोगों ने मेरी निजी जिंदगी के बारे में गलत अनुमान लगाए मुझसे पूछे बिना. सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर कहा जा चुका है कि मैं शादी कर लूंगा. इतना ही नहीं कहा गया है कि मेरे दो बच्चे भी हैं. अगर आप मुझे गूगल करेंगे तो आपको ये जानकारी मिल जाएगी, जो कि पूरी तरह से गलत है. मैं सिंगल हूं और जिन बच्चों की तस्वीरें वायरल हुई हैं, वे मेरी बहन के बच्चे हैं.

दुर्गेश आगे कहते हैं, नतीजतन मेरी शादी में कई दिक्कतें आ रही हैं. जब भी मेरे माता-पिता मेरे रिश्ते को कहीं ले जाते हैं, तो घर वाले उन्हें Google में उपलब्ध जानकारी दिखाते हैं और कहते हैं कि आपका बेटा पहले से ही शादीशुदा है. अब यही वजह है कि पिछले एक साल से कहीं भी रिश्ता नहीं बन रहा है. पहले तो मैंने इसे बहुत हल्के में लिया, लेकिन अब मैं वास्तव में चिंतित हूं. इसलिए आज मैंने उस जानकारी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर डाला है और लिखा है कि मेरी शादी नहीं हुई है और इसे जल्द से जल्द सोशल मीडिया से हटा लिया जाए.

पंचायत के अगले सीजन का दूसरा शेड्यूल अक्टूबर में

अपने काम के बारे में दुर्गेश कहते हैं, हाल ही में पंचायत के तीसरे सीजन के पहले पार्ट की शूटिंग हुई है. अगला शेड्यूल अक्टूबर में पूरा किया जाना है. इसके अलावा भी कई काम पंचायत को मिलने लगे हैं. करियर के मोर्चे पर मेरा काम अच्छा चल रहा है. जिसका श्रेय काफी हद तक पंचायत को जाता है. अगर मेरी इस गलत जानकारी को सोशल मीडिया से हटा दिया जाए तो मैं निजी जिंदगी में भी शादी का सुख ले सकूंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

20 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

44 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

51 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

54 minutes ago