देश

AI वीडियो पर बवाल, हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक दावों का आरोप; कार्रवाई की मांग

Raipur AI video controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ कथित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इन वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर किए गए दावों पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. संगठनों का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है. मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक पर “From Heaven to Earth” नाम के एक पेज से कई AI जनरेटेड वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. इन वीडियो में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं को ऐसे रूप में दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया है. आरोप है कि वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईसा मसीह को अपना पिता बताते हुए दर्शाया गया है. वहीं भगवान राम को ईसा मसीह से उपदेश लेते और भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दिखाया गया है.

AI से हिंदू देवी-देवताओं को कार्टून बनाया कर किया प्रस्तुत

इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने आरोप लगाया कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर हिंदू देवी-देवताओं को कार्टून जैसे पात्रों के रूप में प्रस्तुत किया गया है और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि यह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला है और इसका विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल पुरजोर विरोध करते हैं.

रवि वाधवानी ने बताया कि इस संबंध में रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने पुलिस से संबंधित फेसबुक पेज और वीडियो की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

एआई जनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर किया जा रहा शेयर

विवादित वीडियो को लेकर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर साझा किया जा रहा है, जिससे विवाद और बढ़ गया है. हालांकि, इन दावों और वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने तैयार किए हैं.

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर यह पता लगाएगी कि क्या इनमें किसी कानून का उल्लंघन हुआ है और यदि हुआ है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago