देश

रायसीना डायलॉग का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 110 देश ले रहे हिस्सा; क्यों है यह खास?

भारत की राजधानी दिल्ली आज से वैश्विक भू-राजनीति (Geopolitics) और भू-अर्थशास्त्र (Geo-economics) का केंद्र बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का भव्य उद्घाटन करेंगे. 5 से 7 मार्च तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया के 110 देशों के प्रतिनिधि जुट रहे हैं, जो मौजूदा वैश्विक संकटों और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन करेंगे.

फिनलैंड के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

इस साल उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब हैं. वे उद्घाटन समारोह में मुख्य भाषण (Keynote Address) देंगे. गौरतलब है कि फिनलैंड की नाटो (NATO) सदस्यता और यूरोप के बदलते सुरक्षा समीकरणों के बीच उनकी मौजूदगी सामरिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है.

क्या है इसकी थीम?

रायसीना डायलॉग 2026 की थीम ‘संस्कार’-दावा, समायोजन, उन्नति’ रखी गई है. इस थीम के जरिए भारत दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि संघर्षों के बीच भी किस तरह तालमेल बिठाकर प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है. सम्मेलन के छह मुख्य स्तंभों में निम्नलिखित पर विशेष जोर रहेगा.

  • पावर और पोलारिटी: बदलती वैश्विक शक्तियों के बीच संतुलन
  • क्लाइमेट और टेक्नोलॉजी: जलवायु परिवर्तन और ‘टेक्नोपोलर’ दुनिया की चुनौतियां
  • व्यापार और लचीलापन: टैरिफ के दौर में वैश्विक व्यापार और आर्थिक सुरक्षा

110 देश और 2,700 दिग्गज

इस सम्मेलन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग 110 देशों के 2,700 से अधिक प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से हिस्सा ले रहे हैं. भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स और माल्टा जैसे देशों के विदेश मंत्री पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. सम्मेलन में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सांसद, सैन्य कमांडर और उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल होंगे.

क्यों खास है रायसीना डायलॉग 2026?

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया इजरायल-ईरान युद्ध और यूक्रेन संकट जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है. भारत इस मंच का उपयोग अपनी ‘विश्व मित्र’ की छवि को मजबूत करने और ‘विकसित भारत 2047’ के रोडमैप को दुनिया के सामने रखने के लिए करेगा. रायसीना डायलॉग अब सिंगापुर के ‘शांगरी-ला डायलॉग’ और जर्मनी के ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन’ की तर्ज पर दुनिया के शीर्ष रणनीतिक मंचों में शुमार हो चुका है.

ये भी पढ़ें: होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और विदेश मंत्रालय के इस साझा प्रयास से भारत एक बार फिर वैश्विक विमर्श (Global Narrative) तय करने की भूमिका में है. यह डायलॉग केवल चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि यह उभरती हुई ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ में भारत की बढ़ती धमक का प्रमाण भी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

45 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

55 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

1 hour ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago