देश

Raja Raghuvanshi Murder Case में बड़ा खुलासा, निगाहों के सामने सोनम ने कराई पति की हत्‍या

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग से एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. मेघालय पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुलासा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने ही की गई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम इस हत्या की साजिश का हिस्सा थीं और वह इस घटना को अंजाम देने के लिए ही मेघालय पहुंची थीं.

पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले   सोनम को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर आरोपियों के साथ देखा गया था. यह हत्या पूरी तरह से एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें हर कदम को पहले से तय किया गया था. हत्या के बाद, सोनम ने 25 मई को इंदौर के लिए रवाना हो गईं. वहां वह एक किराए के मकान में रुकीं और राज कुशवाहा से मुलाकात की. इसके बाद, वह इंदौर से उत्तर प्रदेश चली गईं.

जांच में यह भी पता चला है कि हत्या से पहले और बाद में सोनम की हर गतिविधि पहले से नियोजित थी. हत्या के बाद वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार करती रहीं. इंदौर पहुंचकर उन्होंने राज कुशवाहा से मुलाकात की और फिर यूपी के लिए निकल गईं.

पुलिस का दावा है कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है, जिसमें सोनम की अहम भूमिका थी. इस खुलासे ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस अब इस साजिश के हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि सच पूरी तरह सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: Indore Couple Case: ‘राजा मेरे करीब आ रहा है, जल्दी कुछ करो…सोनम और राज के Chats से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

7 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

28 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

50 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

53 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago