Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Raja Raghuvanshi Murder Case में बड़ा खुलासा, निगाहों के सामने सोनम ने कराई पति की हत्‍या

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा! पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और वह हत्या के समय मौके पर मौजूद थीं.

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग से एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है. मेघालय पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुलासा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने ही की गई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि सोनम इस हत्या की साजिश का हिस्सा थीं और वह इस घटना को अंजाम देने के लिए ही मेघालय पहुंची थीं.

पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले   सोनम को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर आरोपियों के साथ देखा गया था. यह हत्या पूरी तरह से एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें हर कदम को पहले से तय किया गया था. हत्या के बाद, सोनम ने 25 मई को इंदौर के लिए रवाना हो गईं. वहां वह एक किराए के मकान में रुकीं और राज कुशवाहा से मुलाकात की. इसके बाद, वह इंदौर से उत्तर प्रदेश चली गईं.

जांच में यह भी पता चला है कि हत्या से पहले और बाद में सोनम की हर गतिविधि पहले से नियोजित थी. हत्या के बाद वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार करती रहीं. इंदौर पहुंचकर उन्होंने राज कुशवाहा से मुलाकात की और फिर यूपी के लिए निकल गईं.

पुलिस का दावा है कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है, जिसमें सोनम की अहम भूमिका थी. इस खुलासे ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस अब इस साजिश के हर पहलू की गहन जांच कर रही है ताकि सच पूरी तरह सामने आ सके.

ये भी पढ़ें: Indore Couple Case: ‘राजा मेरे करीब आ रहा है, जल्दी कुछ करो…सोनम और राज के Chats से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital