उत्तर प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति मामले में कानूनगो मयाराम यादव को लोकायुक्त की अंतिम नोटिस…..आय से अधिक संपत्ति बनाने का है आरोप

अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील में तैनात कानूनगो मयाराम यादव को लोकायुक्त ने अंतिम नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मयाराम यादव ने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

लोकायुक्त ने मयाराम यादव से उनकी आय और व्यय का विवरण मांगा था, लेकिन उन्होंने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है. इसलिए, लोकायुक्त ने उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 21 मई को एक नोटिस जारी किया था.

इस नोटिस में मयाराम यादव को 20 जून तक अपना और परिवार का आय व्यय विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. यदि वे इस तिथि तक यह जानकारी नहीं देते हैं, तो लोकायुक्त उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर सकता है.

यह शिकायत देवरिया जिले के एक व्यक्ति द्वारा दाखिल की गई थी, जिसमें मयाराम यादव पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके अवैध संपत्ति अर्जित की है. लोकायुक्त ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मयाराम यादव को नोटिस जारी किया है.

फिलहाल इस समय कानूनगो मयाराम यादव गलत वरासत के एक आरोप में इस समय निलम्बित चल रहे है. इसकी जांच टाण्डा एसडीएम कर रहे है. अब देखना यह है कि कानून गो द्वारा लोकायुक्त के अंतिम नोटिस के बाद आय व्यय का विवरण देते है या नही.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago