देश

‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय!’ राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के बहुप्रतीक्षित और विस्तृत 10,210 से अधिक वार्डों के नतीजे (Rajasthan Nikay Chunav Results 2026) सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के शहरी इलाकों में अपनी एकतरफा बादशाहत कायम कर ली है. घोषित हुए परिणामों में भाजपा ने रिकॉर्ड 4,171 वार्डों में प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 3,597 वार्डों पर ही सिमट गई.

इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं का आभार जताते हुए इसे ‘झूठ के सामने सत्य की विजय’ करार दिया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष के फैलाए भ्रम को खारिज करते हुए इसे डबल इंजन सरकार के सुशासन की बड़ी जीत बताया है.

‘डबल इंजन सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर’

परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि राजस्थान के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि हमारी डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है. यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थानी भाषा में बधाई देते हुए लिखा कि घणी-घणी बधाइयां राजस्थान! कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर जा रहा है.

नितिन नबीन ने बोला तीखा हमला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नतीजों पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनका अटूट विश्वास पीएम मोदी के नेतृत्व पर ही है. उन्होंने विपक्ष और बागी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रम फैलाने वालों और नाराज फूफाओं को पूरी तरह दरकिनार कर राजस्थान ने जनकल्याण की नीतियों, विकास और सुशासन पर अपनी मुहर लगा दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इस जीत का श्रेय दिया.

कोटा, उदयपुर और भीलवाड़ा में ‘कमल’ का तूफान(Rajasthan Nikay Chunav Results 2026)

वार्ड स्तर के नतीजों में भाजपा ने प्रमुख नगर निगमों में अपना परचम लहराया है:

उदयपुर: 80 सदस्यीय निगम में भाजपा ने 53 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत पाया.

भीलवाड़ा व कोटा: 70 सदस्यीय भीलवाड़ा में 45 और 100 सदस्यीय कोटा निगम में भाजपा ने 53 वार्डों पर कब्जा जमाया.

जोधपुर का मुकाबला: जोधपुर में कड़ा मुकाबला देखा गया जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों 44-44 वार्डों पर बराबरी पर रहीं और 10 निर्दलीय चुनाव जीते.

बीकानेर, अजमेर व पाली: बीकानेर, अजमेर (37 कांग्रेस, 32 भाजपा) और पाली में कांग्रेस ने भाजपा से बढ़त बनाई.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उत्तराखंड में जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’, सीएम धामी ने की अपील

2,272 सीटों पर निर्दलीय बने ‘किंगमेकर’

पूरे राजस्थान में कुल 10,210 घोषित सीटों में से 2,272 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है. इतने बड़े पैमाने पर निर्दलीयों की जीत ने राज्य की दर्जनों नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में सत्ता की चाबी निर्दलीयों के हाथ में थमा दी है.

अब स्पष्ट बहुमत से वंचित रहे निकायों में अपने बोर्ड बनाने, मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष का पद हासिल करने के लिए दोनों प्रमुख दलों द्वारा निर्दलीयों को अपने पाले में लाने की बाड़ेबंदी और राजनीतिक जोर-आजमाइश शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

9 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

11 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

41 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

48 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

52 minutes ago