रिपोर्ट- विष्णु आशीर्वाद
Viral Video: राजस्थान के दौसा जिले से खाप पंचायत की मनमानी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां लालसोट विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा इलाके में एक प्रेमी जोड़े के प्रेम विवाह करने पर 84 गांवों की खाप पंचायत ने ऐसा फरमान सुनाया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पंचायत ने लड़के के परिवार पर 21 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया है और साफ कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरे परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा. अब इस तुगलकी फरमान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने अप्रैल 2026 में उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी. इसके बावजूद प्यार कम नहीं हुआ और शादी के ठीक एक महीने बाद यानी 24 मई 2026 को युवती अपने ससुराल से निकलकर प्रेमी के पास चली गई. दोनों ने अपनी मर्जी से लव मैरिज कर ली और साथ रहने लगे.
युवती के इस कदम से नाराज समाज के रसूखदारों ने 13 और 14 जुलाई को कोसी बड़ी में 84 गांवों की एक महापंचायत बुला ली. लड़के के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस पंचायत में पंच-पटेलों ने उनके परिवार पर 21 लाख रुपये का दंड लगा दिया. जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में मुश्किल जताई तो उन्हें समाज से बाहर निकालने की धमकी दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि पंचायत ने तीन स्थानीय पंचों पर भी ठीक से मध्यस्थता न करने का आरोप लगाते हुए प्रति व्यक्ति 5 लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया.
इस पूरे विवाद के बीच पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी जान की गुहार लगाई है. वीडियो में उसने रोते हुए कहा कि उसे अपने पीहर और पहले वाले ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा है. उन पर लगातार वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है. महिला ने वीडियो में अपील करते हुए कहा कि, “हमें कभी भी मारा जा सकता है, प्लीज हमें पुलिस सुरक्षा दी जाए.”
मामला बढ़ता देख रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है. पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर 8 नामजद और करीब 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि महिला की तरफ से सुरक्षा की गुहार लगाने वाली अर्जी मिली थी जिसके बाद संदिग्ध लोगों को पाबंद कर दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानून हाथ में लेने वाले पंच-पटेलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- डीडवाना में घोड़ा मक्खियों के खूंखार हमले से चीख उठा पूरा गांव; पति को तड़पता देख पत्नी की मौके पर हुई मौत
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…