Narottam Mishra statement Ashutosh Tiwari: भोपाल में हुई बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा मान गए. उन्होंने यह जाहिर किया की टिकट देना पार्टी का फैसला था. अब वह पार्टी के घोषित उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के लिए प्रचार करेंगे. शुरुआत में हुआ भी कुछ ऐसा. जब आशुतोष तिवारी नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो उनके साथ नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे. मैसेज पहुंचा की सब चंगा है. हालांकि, यह इतना आसान नहीं है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि गुरुवार को प्रचार के दौरान पूर्व गृहमंत्री का एक बयान आया जिसने सियासी गलियों में पारा हाई कर दिया है.
नरोत्तम मिश्रा ने मंच से प्रचार के दौरान न सिर्फ आशुतोष तिवारी की क्षमता को चैलेंज किया है. बल्कि, उन्होंने अपने समर्थकों को ब्रम्हास्त्र के सही उपयोग की भी सलाह देते हुए बताया है कि उन्हें पता है टिकट कातने वाला कौन है.
हुआ यूं था कि गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए एक रैली का आयोजन किया गया. इसमें स्टार प्रचारक नरोत्तम मिश्रा संबोधन के लिए पहुंचे. उन्होंने पार्टी के लिए वोट भी मांगे लेकिन यहां भी उनकी टिकट कटने की टीस निकल पड़ी. उन्होंने आशुतोष तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि-
‘मेरी टिकट काटने की क्षमता उसमें नहीं है. टिकट काटने वाले कोई और हैं. जिन्होंने टिकट काटा है वहां तक उसकी पहुंचने की भी क्षमता नहीं है. मैं बात कर लूंगा. कुछ लोग भाजपा से बदला लेने जैसी बातें कर रहे थे, जबकि राजनीतिक लड़ाई विपक्ष से है. आप अपना ध्यान मुख्य मुकाबले से हटाकर गलत दिशा में लगा देंगे तो राजनीतिक हानि होगी. ब्रम्हास्त्र गलत जगह मत दागो.’
इससे पहले भी नरोत्तम मिश्रा ककी भाषा में टिकट कटने और कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर गुस्सा झलकता रहा है. एक ररोज पहली ही उन्होंने कलेक्टर और SP को चेताववनी दी थी. उन्होंने कहा था कि आपको हाइवे से जाम खुलवाना था तो खुलवाते लेकिन आपने कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे हैं. मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं. दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं.
ये भी पढ़ें: लगातार छठे दिन अमेरिका ने ईरान पर ढाया कहर! रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक तबाही का मंजर, बिजली गुल
दतिया उपचुनाव में टिकट जारी होने के बाद से मचे बवाल और फिर बने सियासी समीकरण के कारण विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर है. इस बीच नरोत्तम मिश्रा के बयान विपक्ष को और भी हवा दे रहे हैं. कई लोग तो दावा कर रहे हैं कि वह बिना मन के प्रचार करने उतरे हैं. इसका परिणाम 3 अगस्त को नजर आएगा.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…