देश

Rajasthan Election 2023: Rajasthan Election: किसकी बनेगी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार के लिए राजस्थान चुनाव हो सकता है आखिरी, अब होने जा रहा बंद!

Rajasthan Election 2023:  राजस्थान विधानसभा चुनाव का मतदान 25 नवंबर को हो चुका है. ऐसे में अब सभी की नजरें 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर है. जिसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के सबसे बड़े फलोदी सट्टा बाजार पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. इसकी सबड़े बड़ी वजह ये रही है कि फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन हमेशा से सटीक रहा है. इससे पहले गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल चुनाव के दौरान भी यहां के आंकलन सही साबित हुए हैं. हालांकि अब ये बाजार बंद होने जा रहा है. जिसका खुलासा वहां के सटोरियों ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया है.

10 साल में बंद हो जाएगा बाजार

सटोरियों ने दिए गए इंटरव्यू में कहा कि ये बाजार अगले 10 सालों में पूरी तरह से बंद हो जाएगा. सट्टा बाजार से अब कोई भी युवा नहीं जुड़ रहा है. इसके अलावा स्थानीय लोगों का हिस्सा भी इस बाजार में नहीं है. उन्हें सिर्फ दलाली मिलती है. बकौल सटोरिए “यहां बाहर का बाजार है, यहां के रोम-रोमम में सट्टा है. शेयर बाजार में भी पहले वहां फलोदी दलाल होते थे, लेकिन अब ह बंद होने जा रहा है. हम चाहते हैं कि अब यहां से IAS-IPS निकले.”

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: हाथ से मलबा हटाने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग’ एक्सपर्ट्स, 40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

बीजेपी को मिलेगा पूर्ण बहुमत

सट्टा बाजार के अनुसार, बीजेपी को 120 से 125 सीटें और कांग्रेस को 65 से 70 सीटें मिलने की उम्मीद है. फिलहाल बीजेपी का भाव 20 पैसा और कांग्रेस का भाव 4-5 रुपये चल रहा है. बता दें कि जिस पार्टी की जीत होने की संभावना ज्यादा होती है, उसपर कम भाव होता है, वहीं हारने वाली पार्टी पर ज्यादा भाव होता है. एक सटोरिए का ये भी दावा है कि इस बार किसी की भी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं आएगी. चर्चाएं इस बात की भी चल रही हैं कि अगर बीजेपी वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाती है तो वे अशोक गहलोत के साथ मिलकर राजस्थान में सरकार बना सकती हैं, लेकिन ये संभावनाएं उतनी मजबूत नहीं हैं.

इन दिग्गजों की होगी जीत

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों की भविष्यवाणी सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका दावा राज्य की कई वीआईपी सीटों को लेकर भी है. सट्टा बाजार में जो रुझान चल रहे हैं, उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सचिन पायलट, BJP सांसद राजवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, सतीश पूनिया की सीटों पर रूझान इनके पक्ष में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago