देश

Delhi Air Pollution: बारिश से दिल्‍ली की हवा में मामूली सुधार, AQI अभी भी 300 के पार

Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है. शहर में समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. बीते कई दिनों से दिल्‍ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्‍तर बेहद ही खराब रहा है. हालांकि, कल सोमवार को हुई हल्‍की-फुल्‍की बारिश से इसमें मामूली सुधार जरूर हुआ है. दिल्‍ली से सटे इलाकों में भी वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला है. बारिश के चलते IMD के अनुसार हवा की गति पहले से सुधरकर 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के बिखराव में मदद मिली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदूषण का स्तर अधिकांश जगहों पर 300 से उपर ही रहा. आज सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 365 दर्ज किया गया. बीते दिनों को देखा जाए ते रविवार को 395, शनिवार को 389, शुक्रवार को 415, गुरुवार को 390, बुधवार को 394, मंगलवार को 365, सोमवार को 348 और 19 नवंबर को 301 था. कल सोमवार को भी  राजधानी में धुंध छाई रही, जिससे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता घटकर महज 600 मीटर रह गई और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 800 मीटर थी.

कितना AQI है खतरनाक

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के विभिन्न स्तरों की बात करें तो 0 से लेकर 50 के बीच AQI ‘अच्छा’ तो 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ माना जाता है. वहीं 101 से 200 के बीच इसे मध्यम श्रेणी का तो 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी का माना जाता है. वहीं 301 से उपर और 400 के बीच में इसे ‘बहुत खराब’ माना जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जब 401 से 500 के बीच पहुंचता है तो इसे बेहद खतरनाक माना जाता है और यह ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर अब यात्रियों की सुविधाओं के लिए AI तकनीक का उपयोग, मिलेंगे एडवांस सिस्टम, होगी समय की बचत

दिल्ली में इन जगहों की हवा खराब

दिल्ली में कुछ इलाकों को हॉटस्पाट के रुप मे चिन्हित किया गया है. इन इलाकों में रोहिणी, आरके पुरम, ओखला, नरेला, बवाला, मुंडका, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, अशोक विहार, द्वारका शामिल है.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago