देश

‘सुनिए…भाजपा सत्ता में आ रही है, इसमें तनिक भी संशय नहीं’, बोले मंत्री गजेंद्र शेखावत- गहलोत को उनका प्लान B मुबारक

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार, 3 दिसंबर को जारी होंगे. नतीजे आने से पहले सियासी दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. कांग्रेस के अगुआ व मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनी रहेगी. य​दि ऐसा न हुआ तो पार्टी के पास प्लान B भी है.

गहलोत के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया आई है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज कहा कि राजस्थान में तो भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी. न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में शेखावत बोले— “राजस्थान में भाजपा सत्ता में आ रही है इसमें तनिक भी संशय नहीं है…”

CM अशोक गहलोत द्वारा प्लान B तैयार किए जाने की खबरों पर शेखावत ने कहा, “उनका प्लान B उन्हें मुबारक.”
बता दें कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभी राजस्थान विधानसभा चुनाव पर जयपुर में भाजपा की जीत का दावा किया. वीडियो में आप उनका बयान सुन सकते हैं.

यह भी पढ़िए: BJP प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी बोले- ‘राजस्‍थान में 135 से ज्‍यादा सीटें लाएगी भाजपा, मैं CM पद की दौड़ में नहीं, लेकिन…’

फलोदी सट्‌टा बाजार का दावा- राजस्थान में भाजपा सरकार

इस बीच फलोदी के सट्टा बाजार के समीकरण भी ये कह रहे हैं कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी. हालांकि, फलोदी सट्टा बाजार में चुनाव से कुछ महीने पहले समीकरण कांग्रेस के पक्ष में थे. उसके बाद जब पार्टियों में टिकट बंटे तो मामला फिफ्टी-फिफ्टी था. अब 25 नवंबर को मतदान के बाद समीकरण फिर बदल गए हैं. फलोदी सट्‌टा बाजार भाजपा की 115 से 118 और कांग्रेस की 68 से 70 सीटें मान रहा है. ऐसा ही हुआ तो भाजपा की सरकार होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

19 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

33 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

34 minutes ago