देश

‘कोई If-But नहीं, राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही’, एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले अर्जुन राम मेघवाल

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मीडिया से मुखातिब हुए. मेघवाल ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया. उन्‍होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर संतोष जताया. उन्‍होंने कहा, “आपको भी पता है, हमें भी पता है और सारे सर्वे यही कह रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है.”

अर्जुन राम मेघवाल शनिवार शाम को जयपुर में बोले, ‘राजस्थान में पक्‍के तौर पर भाजपा की सरकार बन रही है, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है.’

अर्जुन बोले— “हर कोई इस बात से भलीभांति परिचित है कि बीजेपी राजस्थान में अपनी सरकार बनाने जा रही है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे…”

यह भी पढ़िए: BJP प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी बोले- ‘राजस्‍थान में 135 से ज्‍यादा सीटें लाएगी भाजपा, मैं CM पद की दौड़ में नहीं, लेकिन…’

गहलोत सरकार पर साधा था जमकर निशाना

अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान में वोटिंग होने से पहले भाजपा प्रत्याशियों के लिए खूब जनसभाएं की थीं. उन्होंने एक रैली में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सीएम अशोक गहलोत की तथाकथित गुड गवर्नेंस अब बैड गवर्नेंस में तब्दील हो गई है. मेघवाल ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि ये लोग जनता में केवल भ्रम फैला रहे हैं, जबकि राजस्थान की महंगाई राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. उन्होंने कहा, ”राजस्थान में सीएम गहलोत द्वारा शुरू की गई महंगाई राहत कैंप की पोल खुली है वह एक विषय़ है. गहलोत ने एक नारा दिया था कि हम सुशासन देंगे. वो किसानों की ऋण माफी पर झूठ बोलकर, बेरोजगारी पर झूठ बोलकर, भ्रम फैलाकर सत्ता में आए, इस मुद्दे पर हमलोग बोलते आए हैं…लेकिन इनका सुशासन, कुशासन में कैसे बदल गया, यह विषय़ हम आपके सामने रखने वाले हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago