देश

Rajasthan Election: “हमारी सरकार दोबारा आ रही है”, मतदान के बाद बोले सीएम अशोक गहलोत, बीजेपी पर साधा निशाना

Rajasthan Election: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए आज (23 नवंबर) को सुबह से मतदान हो रहा है. जिसमें अब तक बड़ी संख्या में लोग मतदान कर चुके हैं. पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम नेताओं और मंत्रियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर वोट कर रहे हैं. इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.

दोबारा आ रही कांग्रेस की सरकार- सीएम गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने वोट डालने के बाद कहा कि “हमारी सरकार दोबारा आ रही है. उनकी(भाजपा) बातों में दम नहीं है. अब ये(भाजपा) लोग गायब हो जाएंगे. अब ये 5 साल बाद आएंगे. हम यहीं रहेंगे, जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे.”

“हमने सुशासन दिया, अच्छी योजनाएं दी”

उन्होंने आगे कहा कि “राज्य के हित को देखते हुए हमने जो सुशासन दिया है, इतनी अच्छी योजनाएं दी हैं, सरकार रिपीट होगी तो ही ये योजनाएं और मजबूत होंगी. अगर वे (भाजपा) सत्ता में आए तो उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा, उन्होंने पहले भी ऐसा किया है. हम और ज्यादा योजनाएं लेकर आना चाहते हैं. हमारा 2030 का एजेंडा साफ है. मेरा विश्वास है कि यह निश्चित है कि इस बार सरकार रिपीट होगी. जनता का मूड इस बार सरकार रिपीट करने का ही है. हमारे शासन को, हमारी योजनाओं को लोगों ने पसंद किया है.”

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: इन 8 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, लेकिन क्षेत्रीय दल बिगाड़ सकते हैं सियासी समीकरण

“राज्य में कांग्रेस को दोबारा मौका मिलेगा”

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस को दोबारा मौका मिलेगा. राजस्थान की जनता पिछले 5 साल के कार्यकाल को देखेगी और उसके बाद आकलन करके मतदान करेगी. मुझे पूरा विश्वास है राजस्थान और बाकी अन्य राज्य में कांग्रेस जीतेगी. हमें सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या मिलेगी.”

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि आज 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. कांग्रेस-बीजेपी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. हालांकि ये तो नतीजे आने के बाद ही तय होगा कि राजस्थान की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago