देश

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे के करीबी नेता ने दिखाए बगावती तेवर, टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने की दी धमकी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है. इसके बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराजे के करीबियों से किनारा लिया है. ऐसे में उनके समर्थक काफी नाराज चल रहे हैं. विशेषज्ञों को मानना है कि समर्थकों की नाराजगी बीजेपी पर भारी पड़ सकती है. इस बीच वसुंधराजे के करीबी नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत (Bhavani Singh Rajawat) ने अपने बगावती तेवर दिखाए हैं. उन्होंने हाई कमान को एक चिट्ठी लिखी है. राजावत ने साफ कर दिया कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने साफ बीजेपी को चेतावनी दे दी है.

राजे के करीबी नेता ने साफ कहा कि वे तीन बार से लाडपुरा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया है, लेकिन फिर भी साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. उनका टिकट काट दिया था.

अगर टिकट नहीं मिला तो निर्देलीय लड़ूंगा

भवानी सिंह राजावत ने चेतावानी देता हुए कहा कि अगर इस बार भी उनका टिकट काटा जाता है कि वो वह निर्देलीय चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा उन्होंने ऑफर मिलने पर दूसरी पार्टी के चुनाव सिंबल से चुनाव लड़ने की धमकी दी है. पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने पिछली बार भी पर्चा भरा था, लेकिन वसुंधरा राजे के कहने पर रुक गए थे. उस समय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनसे कहा कि पार्टी से पूर्व राजपरिवार जुड़ रहा है और वह टिकट वापस लें. इसके बाद मैंने उनकी बात मानते हुए पांच साल जनता के बीच रहा.

यह भी पढ़ें-  टिकट बंटवारे में वसुंधरा राजे की नहीं चली! क्या समर्थकों की बगावत BJP को पड़ेगी भारी?

इसके अलावा राजावत ने मौजूदा बीजेपी विधायक कल्पना देवी पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की दुर्दशा कर डाली है और यह उनसे देखा नहीं जाता है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वह इस तरह का निर्णय ले रहे हैं.

मुझे पार्टी टिकट नहीं देगी

राजावत ने कहा कि मुझे आशंका है कि इस बार भी मुझे पार्टी टिकट नहीं देगी, इसलिए मैंने कोटा जिले की लाडपुरा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने और अन्य दलों से ऑफर मिलने पर उनके सिंबल पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है. अगर चुनाव मिलता है तो ठीक वरना मैं निर्देलीय मैदान में जरुर उतरूंगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

14 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

3 hours ago