ICC World Cup 2023

IND vs AFG: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में आपस में भिड़े दर्शक, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

Fight During Match: वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया. जिसमें भारत ने अफगानिस्तान पर आठ विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फैंस की नजरें विराट कोहली और नवीन-उल-हक पर थी. क्योंकि इसी साल आईपीएल के दौरान दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गये थे. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई विवाद तो नहीं दिखा लेकिन स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शक जरूर उलझ गये. इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्टेडियम में मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दर्शक को तीन-चार लोग मिलकर पीट रहे हैं. इतना ही नहीं शख्स को स्टैंड में भी गिरा देते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि काली टी-शर्ट पहने शख्स को ऑरेंज टी-शर्ट पहला शख्स पीट रहे है. हालांकि, थोड़ी देर में वहां मौजूद लोग सभी को अलग कर देते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: आमने-सामने आए विराट कोहली और नवीन-उल-हक, हाथ मिलाकर एक दूसरे को लगाया गले, देखें VIDEO

नवीन-उल-हक और विराट के बीच खत्म हुआ विवाद

आईपीएल 2023 के दौरान ही विराट और नवीन-उल-हक के बीच विवाद हुआ था. तब से कई मौके पर नवीन बिना नाम लिए विराट कोहली पर निशाना साधते दिखे. वहीं वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान मैच के दौरान नवीन उल हक भारतीय पारी के दौरान अचानक विराट कोहली के पास आ गए. दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर गले मिले. दोनों कुछ देर तक बातें की और फिर नवीन वहां से चले गये.

क्या था विराट और नवीन उल हक के बीच विवाद

आईपीएल 2023 के दौरान बैंगलोर और लखनऊ टीम के मैच के दौरान नवीन उल हर और विराट कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी. मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाने पहुंचे. इस दौरान कोहली ने नवीन को कुछ कहा, इसपर नवीन उल हक ने कोहली का हाथ झटक दिया था. इसके बाद इस विवाद में गौतम गंभीर भी कूद गये थे. तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है.

भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान टीम को 8 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 35 ओवर में दो विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए.

Vikash Jha

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago