देश

दहेज प्रताड़ना का खौफनाक अंत! मां और 3 साल की बेटी ने साथ किया ‘जौहर’, सुसाइड नोट में सामने आया सच

Rajasthan Mother Daughter Suicide Case: राजस्थान के जोधपुर जिले में दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार को 32 साल की एक स्कूल लेक्चरर संजू बिश्नोई ने अपनी तीन साल की बेटी यशस्वी के साथ आग लगाकर जान दे दी. बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजू ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संजू ने अपने पति दिलीप बिश्नोई, सास, ससुर और ननद पर लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उसने गणपत सिंह नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया है, जिसके बारे में पुलिस अब जानकारी जुटा रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह व्यक्ति संजू के पति के साथ मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.

स्कूल से लौटी और फिर बेटी संग लगा लिया आग

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद संजू ने जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव स्थित अपने घर में कुर्सी पर बैठकर पहले खुद पर और फिर अपनी मासूम बेटी पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली. उस समय घर में उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे. जैसे ही घर से धुआं उठता देखा, पड़ोसियों ने पुलिस और परिवार को सूचना दी. लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, मां-बेटी आग की लपटों में बुरी तरह झुलस चुकी थीं.

शनिवार सुबह संजू ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया, इसके बाद शव को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में विवाद खड़ा हो गया. आखिरकार पोस्टमार्टम के बाद शव संजू के माता-पिता को सौंपा गया. मां-बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया.

ससुरालवालों  पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

मृतका के पिता ओमाराम बिश्नोई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दामाद दिलीप बिश्नोई, उसकी मां, पिता और बहन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि संजू के पति दिलीप बिश्नोई, सास-ससुर और ननद लंबे समय से दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे.

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने संजू का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड: दहेज के दरिंदों को मिलेगी सजा? पति के बाद सास, ससुर और जेठ भी गए ‘जेल’

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

59 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago