देश

Rajasthan News: पति की प्रेमिका को पत्नी ने अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, बाल पकड़ कर खींचा, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

Rajasthan News: राजस्थान से इंसानियत को ही शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया तो वहीं लोगों ने उसे मना करने के बजाए इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने लोगों से बचाने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. फिलहाल इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. इसी के साथ ही एक एडवाइजरी जारी करते हुए किसी को भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करने के लिए कहा है और ये भी कहा है कि अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़ कर खींच रही है. तो वहीं एक अन्य महिला इस पूरी घटना की वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रही है. तो वहीं पीड़ित महिला मदद की गुहार लगा रही है लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए सामने नहीं आता है.

ये वीडियो शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इसके वायरल होने के बाद ही पुलिस ने एक्शन लिया है. घटना को लेकर बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को डिटेन कर लिया गया है.

पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि एक महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया है और उसके साथ मारपीट भी हुई है. बताया जा रहा है कि पीड़िता का किसी शादीशुदा युवक से अवैध सम्बंध है. इसकी जानकारी युवक के परिवार को होने के बाद ही उसकी पत्नी ने गांव व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अपने पति की प्रेमिका को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया.

ये भी पढ़ें-Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, वैष्णो देवी सहित बिहार-यूपी-बंगाल के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी जानकारी

दर्ज कर लिया गया है मुकदमा

पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने आगे बताया कि इस पूरे घटना को लेकर समदड़ी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें दो नामजद महिलाओं के घटना को लेकर डीएसपी सिवान नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई है, जो की पूरी घटना के पीछे की वजह पता करेगी.

पीड़ित महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है. पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है. कुंदन कांवरिया ने बताया कि पुलिस ने वीडियो को लेकर एक एडवाइजारी जारी की है और सोशल मीडिया या किसी भी प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर करने से मना किया गया है. फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

5 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

27 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

27 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

48 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

55 minutes ago