देश

UP News: अयोध्या से इन चार शहरों के लिए बंद हुई उड़ानें, ये बड़ी वजह आई सामने, अब कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे यात्री

Ayodhya to these four cities Flights stopped: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रामलला के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु उमड़ रहे हैं तो वहीं भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों से लेकर फ्लाइट तक की सुविधा का बंदोबस्त किया गया है लेकिन खबर सामने आ रही है कि यात्रियों की कमी के चलते महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से पिछले एक महीने के अंदर चार शहरों के लिए सीधी उड़ानें बंद हो गई हैं. खबर ये भी है कि कुछ ऐसी भी फ्लाइट हैं, जो शुरू होने के बाद एक सप्ताह भी ठीक से संचालिक नहीं हो सकी. फिलहाल अब इन शहरों से अयोध्या के लिए जाने वाले लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट की मदद लेनी पड़ रही है.

इस सम्बंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर, विनोद कुमार ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि अगर यात्री मिलने लगे तो इन उड़ानों को फिर से शुरू किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि विमानों के शुरू और बंद होने का कार्यक्रम कंपनियों की ओर से तय किया जाता है. कंपनियां अपना आंकलन करके ही किसी रूट पर फ्लाइट शुरू करती हैं. बता दें कि अयोध्या में 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. इसी के बाद एक महीने के अंदर एक साथ कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू की गई थीं और रामनगरी की एयर कनेक्टिविटी भी अच्छी हो गई थी लेकिन फिर यात्रियों की धीरे-धीरे कमी होने लगी और इसी के बाद एयरलाइन कंपनी को विमान सेवाएं बंद करनी पड़ी है. बता दें कि अयोध्या से नौ फरवरी को स्पाइसजेट ने जयपुर, दरभंगा और पटना के साथ ही छह अन्य शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा शुरू की थी.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: पति की प्रेमिका को पत्नी ने अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, बाल पकड़ कर खींचा, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी तरह देहरादून की सीधी उड़ान पर भी फर्क पड़ा है. देहरादून से ये उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अयोध्या के लिए तय की गई थी लेकिन शुरू के एक सप्ताह के बाद ही यात्री न मिलने के कारण इन सेवाओं को बंद करना पड़ा है. बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छह मार्च को देहरादून एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए उड़ानों की शुरुआत की थी. बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने और गर्भ गृह में रामलला के विराजमान होने के बाद से ही हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

2 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

9 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

12 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

25 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

51 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

1 hour ago