salman khan
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. जानकारी के अनुसार दो अज्ञात लोग ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. फायरिंग के बाद से इलाके अफरा-तफरी मच गई थी. आपको बता दें पहले भी सलमान खान को धमकी की गई थी. इसके बाद से एक्टर के बंगले पर हर समय काफी टाइट सिक्योरिटी रहती हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि भारी सिक्योरिटी के बावजूद सुबह 4.50 बजे एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के के बाहर दो लोग ने घटना हो अंजाम दिया.
बता दें कि आज (13 अप्रैल) सुबह करीब 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की. दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए. दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक की टीम गैलेक्सी पहुंची. इसके अलावा क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है. वारदात को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है.
हमलावरों ने किस तरह सलमान खान के अपार्टमेंट को निशाना बनाया है, वो आप इस वीडियो में देख सकते हैं. अपार्टमेंट की दीवार पर गोली के निशान भी मिले हैं.
बता दें साल 2023 में भी सलमान के ऑफिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी. फिलहाल सलमान को अभी वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. दरअसल मोहित गर्ग की आईडी से सलमान खान के ऑफिस में भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि ‘तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा, नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें.’
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से सबसे बड़ा खतरा है. लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी है. बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई बार सलमान पर हमला कराने के लिए अपने शूटर भी भेज चुके हैं. बता दें कि लॉरेंस का बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा साल 2018 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका है. हालांकि, हमले को अंजाम देने के पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ में सलमान खान पर हमले की पूरी प्लानिंग का खुलासा भी किया था. सलमान खान को बिश्नोई गैंग से खतरा है ये बात मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस समेत लगभग सभी जांच एजेंसियों को पता है.
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…