देश

राजस्थान के झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रहे 9 लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में झालावाड़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ (9) लोगों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में बारात से लौट रहे एक वैन की टक्कर ट्रॉली से हो गई. इस भीषण सड़क हादसे की पुष्टि झालावाड़ एसपी, ऋचा तोमर ने की है.

बता दें कि जिस बेकाबू ट्रॉली ने वैन को टक्कर मारी उसमें 10 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इस वैन में बागरी समाज के दस लोग सवार थे. जिसमें से 3 की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि, 6 अन्य लोगों ने हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके अलावा एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बहुत अधिक की ट्रॉली की रफ्तार

हादसे के बाद ट्रॉली का ड्राइवर मौके से भाग निकला था, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया गया. ट्रॉली के ड्राइवर से पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई कि ट्रॉली की रफ्तार बहुत अधिक थी. जिसकी वजह से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो बैठा और 9 लोग हादसे का शिकार हो गए. पुलिस, मामला दर्ज करने के बाद ड्राइवर से पूछताछ कर रही है. ट्रॉली हरियाणा नंबर की है.

मृतकों परिजनों की दी गई है सूचना

सड़क हादसे में मरने वालों के शवों को अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं, दूसरी ओर अकलेरा पुलिस अस्पताल में मौजूद है. जहां से मरने वाले परिजनों की सूचना दी गई है. परिजन जब अस्पताल पहुंचेंगे तो मरने वालों की पहचान हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

10 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

11 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

54 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago